गोविंदा के साथ हाथों में हाथ डाले दिखीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी, वीडियो में देंखे नई तस्वीरों में दिखी दोनों की नजदीकियां
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार एक बार फिर अपने कथित रिश्ते को लेकर चर्चा में हैं। कोमल रानी ने हाल ही में सोशल मीडिया पर गोविंदा के साथ कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में दोनों एक-दूसरे के काफी करीब नजर आ रहे हैं। कहीं दोनों हाथ थामे दिखाई दे रहे हैं, तो कहीं गोविंदा कोमल के पीछे खड़े होकर उनकी कमर में हाथ डाले हुए हैं।
दोनों की ये तस्वीरें ऐसे समय में सामने आई हैं, जब साल 2026 की शुरुआत से ही उनके अफेयर और शादी को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा भी कई बार सार्वजनिक रूप से दोनों के कथित रिश्ते पर सवाल उठा चुकी हैं। हालांकि, तस्वीरों के सामने आने से उनके रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं को एक बार फिर हवा मिल गई है।
कोमल ने लिखा- रूपा की खूबसूरत झलकियां
कोमल रानी स्वर्णकार ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर गोविंदा के साथ तस्वीरें साझा कीं। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "रूपा की खूबसूरत झलकियां।" तस्वीरें किसी आउटडोर लोकेशन पर खींची गई हैं। इनमें दोनों अलग-अलग अंदाज में कैमरे के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं।तस्वीरों में गोविंदा सफेद रंग के ब्लेजर, काली पैंट और बड़े सनग्लासेज पहने दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कोमल ने बैंगनी ब्लाउज के साथ हल्के लैवेंडर रंग की साड़ी पहनी है। उनके गले में चोकर नेकलेस भी नजर आ रहा है।
किसी तस्वीर में कमर में हाथ, तो कहीं थामे दिखे हाथ
कोमल की ओर से साझा की गई तस्वीरों में दोनों की नजदीकियां साफ दिखाई दे रही हैं। एक तस्वीर में गोविंदा उनके पीछे खड़े हैं और उन्होंने कोमल की कमर में हाथ डाल रखा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर गोविंदा और कोमल के कथित रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।फिलहाल, इन तस्वीरों से दोनों के रिश्ते या शादी की अटकलों की पुष्टि नहीं होती है। हालांकि, पत्नी सुनीता आहूजा की ओर से पहले दिए गए सार्वजनिक बयानों के बीच कोमल की ये नई तस्वीरें एक बार फिर मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं।