विजय देवरकोंडा की फर्राटेदार हिंदी सुनकर रश्मिका मंदाना रह गईं हैरान, वीडियो में बोलीं- ‘अनिवार्य कारण’ ये कहां से आ रहा है?
साउथ सिनेमा के स्टार विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दोनों ने पत्रकार शुभंकर मिश्रा को एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने हिंदी में बातचीत की। बातचीत के दौरान विजय देवरकोंडा ने हिंदी का ऐसा शब्द इस्तेमाल किया कि उनकी बात सुनकर रश्मिका मंदाना खुद हैरान रह गईं। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान विजय अपनी बात समझाते हुए ‘अनिवार्य कारण’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। विजय की हिंदी सुनते ही रश्मिका उन्हें बीच में रोक देती हैं और मजाकिया अंदाज में पूछती हैं कि आखिर इतनी शुद्ध हिंदी कहां से आ रही है।
‘अनिवार्य कारण’ सुनकर रश्मिका ने दिया रिएक्शन
इंटरव्यू के दौरान विजय देवरकोंडा ने अपनी बात रखते हुए ‘अनिवार्य कारण’ शब्द का इस्तेमाल किया। जैसे ही रश्मिका ने यह सुना, वह हैरानी से विजय की तरफ देखने लगीं।रश्मिका ने कहा, “अनिवार्य कारण... माय गॉड, बेबी! ये कहां से आ रहा है?”रश्मिका का यह रिएक्शन सुनकर इंटरव्यू का माहौल भी काफी हल्का-फुल्का हो गया। दोनों की बातचीत में उनकी बॉन्डिंग और एक-दूसरे के साथ सहजता भी नजर आई।
विजय ने बताया- हिंदी क्लास से आई ये भाषा
रश्मिका के सवाल पर विजय ने बताया कि उनकी हिंदी की पकड़ अचानक नहीं बनी है। उन्होंने कहा कि यह उनकी हिंदी क्लास और स्कूल की पढ़ाई का नतीजा है।विजय ने बताया कि उन्होंने CBSE में पहली से दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। इसी दौरान उन्होंने हिंदी की पढ़ाई भी की थी। उन्होंने इसी को अपने हिंदी के शब्दों और भाषा की जानकारी का आधार बताया।विजय की यह बात सुनकर रश्मिका ने भी मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “ओह माय गॉड, ये कितने साल पहले की बात है?”
रश्मिका के इस सवाल पर दोनों के बीच हल्की-फुल्की नोकझोंक देखने को मिली।
हिंदी में बातचीत करते नजर आए दोनों
इस इंटरव्यू की खास बात यह भी रही कि विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने हिंदी में बातचीत की। दोनों की बातचीत के दौरान कई ऐसे पल आए, जिन्होंने फैंस का ध्यान खींचा।विजय की हिंदी सुनकर रश्मिका का हैरान होना भी इसी बातचीत का एक मजेदार हिस्सा रहा। खासकर ‘अनिवार्य कारण’ जैसे शब्द के इस्तेमाल ने रश्मिका को चौंका दिया।विजय और रश्मिका की जोड़ी लंबे समय से फैंस के बीच चर्चा में रही है। दोनों कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं और उनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को दर्शकों ने पसंद किया है। अब इंटरव्यू के इस मजेदार पल का वीडियो और बातचीत भी फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।