‘प्रलय’ के लिए रणवीर सिंह का नया रफ लुक का वीडियो वायरल, एयरपोर्ट पर पैपराजी ने लगाए फिल्म के नारे
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह शुक्रवार सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। इस दौरान उनका नया लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। रणवीर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘प्रलय’ के लिए बदले हुए अंदाज में दिखाई दिए।एयरपोर्ट पर रणवीर ने ढीली टी-शर्ट, बैगी पैंट, बीनी, स्टेटमेंट सनग्लासेस और फेस मास्क पहन रखा था। उन्होंने अपने लुक को इस तरह स्टाइल किया था कि उनका चेहरा काफी हद तक छिपा हुआ था।
सिक्योरिटी स्टाफ और पुलिसकर्मी से मिलाया हाथ
जैसे ही रणवीर कार से उतरकर एयरपोर्ट के अंदर जाने लगे, पैपराजी ने उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाना शुरू कर दिए।एंट्री से पहले रणवीर ने वहां मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ का अभिवादन किया। उन्होंने गार्ड्स से हाथ मिलाया और एंट्री पर तैनात पुलिसकर्मी से भी मुलाकात की।इसके बाद रणवीर कुछ देर के लिए पैपराजी के पास रुके। इस दौरान पैपराजी ने उनकी फिल्म ‘प्रलय’ के नाम के नारे लगाए, जिस पर रणवीर ने भी उत्साह के साथ प्रतिक्रिया दी।
‘प्रलय’ से सामने आया था रणवीर का पहला लुक
हाल ही में मुंबई में फिल्म ‘प्रलय’ की शूटिंग के दौरान रणवीर सिंह का पहला लुक सामने आया था। तस्वीरों और वीडियो में वह लंबे बालों के साथ अलग अंदाज में दिखाई दे रहे थे।फिल्म से सामने आए लुक में रणवीर की पीठ पर एक बच्चा भी नजर आया था, जिसके बाद फिल्म की कहानी को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है।
कल्याणी प्रियदर्शन भी फिल्म में आएंगी नजर
‘प्रलय’ में रणवीर सिंह के साथ अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। शूटिंग से जुड़े वीडियो सामने आने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की दिलचस्पी बढ़ गई है।रणवीर अपने अलग-अलग किरदारों के लिए जाने जाते हैं और इस फिल्म में भी उनका नया अवतार दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। अब फैंस को फिल्म के अगले अपडेट का इंतजार है।