रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 10 जुलाई 2026 को जापान में होगी रिलीज, वीडियो में देंखे नया नाम रखा गया ‘ऑपरेशन धुरंधर’
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर’ अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पकड़ मजबूत करने जा रही है। फिल्म को 10 जुलाई 2026 को जापान में रिलीज किया जाएगा, जहां इसे एक नए नाम ‘ऑपरेशन धुरंधर’ के साथ प्रदर्शित किया जाएगा।जानकारी के अनुसार, जापान में भारतीय फिल्मों की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है और इसी को देखते हुए इस फिल्म के लिए विशेष रणनीति अपनाई गई है। ‘धुरंधर’ से पहले भी रणवीर सिंह की कई फिल्में जैसे ‘गली बॉय’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ और ‘पद्मावत’ जापान में रिलीज हो चुकी हैं और वहां दर्शकों द्वारा इन्हें अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।
जापान में भारतीय फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो अब तक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म एस.एस. राजामौली की ‘RRR’ रही है, जिसने लगभग 143.69 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म ने जापानी दर्शकों के बीच भारतीय सिनेमा की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।इसके बाद दूसरे स्थान पर रजनीकांत स्टारर फिल्म ‘मुथु’ है, जिसने जापान में करीब 24.04 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इसके अलावा ‘बाहुबली 2’ और आमिर खान की ‘3 इडियट्स’ जैसी फिल्मों ने भी जापानी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया है और दर्शकों के बीच मजबूत पहचान बनाई है।
फिल्म ‘ऑपरेशन धुरंधर’ को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह जापान में भारतीय एक्शन और ड्रामा फिल्मों के प्रति बढ़ते रुझान का फायदा उठा सकती है। फिल्म के निर्माताओं का उद्देश्य इसे केवल भारत ही नहीं, बल्कि वैश्विक बाजार में भी एक बड़ी रिलीज के रूप में स्थापित करना है। फिलहाल फिल्म की कहानी और अन्य तकनीकी विवरण को लेकर ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन जापान में इसकी रिलीज को लेकर फिल्म इंडस्ट्री में उत्सुकता बढ़ गई है।