☰
×

‘पद्मावत’ के लिए रणवीर सिंह ने खाए थे 24 असली थप्पड़, फुटेज में देंखे सूज गया था गाल

 

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी फिल्मों में किरदार को पूरी शिद्दत से निभाने के लिए जाने जाते हैं। फिल्म ‘पद्मावत’ (2018) की शूटिंग के दौरान भी उन्होंने अपने अभिनय के प्रति ऐसा ही समर्पण दिखाया था। फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभाने के लिए रणवीर सिंह को एक सीन में 24 असली थप्पड़ खाने पड़े थे। ये थप्पड़ उनके को-स्टार और अभिनेता रजा मुराद ने मारे थे।इस बात का खुलासा रजा मुराद ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान किया। उन्होंने बताया कि फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली एक खास सीन को बेहद प्रभावशाली और स्वाभाविक बनाना चाहते थे। इसके लिए उन्हें थप्पड़ की ऐसी आवाज चाहिए थी, जो पर्दे पर दमदार तरीके से सुनाई दे। इसी वजह से सीन को बार-बार शूट किया गया और कुल 24 रीटेक हुए।

भंसाली बार-बार कहते रहे- एक और थप्पड़ मारिए

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/FnjcIJJPDeI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FnjcIJJPDeI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

रजा मुराद के मुताबिक, शूटिंग के दौरान संजय लीला भंसाली थप्पड़ की आवाज से संतुष्ट नहीं हो पा रहे थे। वह लगातार उनसे कहते रहे कि रणवीर को एक और थप्पड़ मारिए। इस तरह सीन को सही तरीके से फिल्माने के लिए 24 बार थप्पड़ मारे गए।जब रजा मुराद से पूछा गया कि क्या ये सभी 24 थप्पड़ असली थे, तो उन्होंने इसकी पुष्टि की। उन्होंने बताया कि निर्देशक को एक गूंजता हुआ थप्पड़ चाहिए था, लेकिन वह आवाज हासिल नहीं हो पा रही थी। इसलिए बार-बार रीटेक किए गए।रजा के अनुसार, इस दौरान रणवीर सिंह का गाल सूज गया था। इसके बावजूद वह शूटिंग करते रहे। वह अपनी इच्छाशक्ति के सहारे खुद को संभाल रहे थे और उन्होंने इस प्रक्रिया को लेकर कोई आपत्ति भी नहीं जताई।

रणवीर के प्रोफेशनलिज्म की रजा ने की तारीफ

रजा मुराद ने इस घटना का जिक्र करते हुए रणवीर सिंह के समर्पण और प्रोफेशनलिज्म की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि रणवीर बेहद विनम्र अभिनेता हैं और अपने काम पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित रखते हैं।उनके मुताबिक, रणवीर ने उस मुश्किल सीन के दौरान भी धैर्य बनाए रखा। चेहरे पर चोट और सूजन होने के बावजूद उन्होंने अपने काम को प्राथमिकता दी। रजा ने उनके इस व्यवहार को एक कलाकार के समर्पण का उदाहरण बताया।

2018 में रिलीज हुई थी ‘पद्मावत’

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी ‘पद्मावत’ साल 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी, दीपिका पादुकोण ने रानी पद्मावती और शाहिद कपूर ने महारावल रतन सिंह का किरदार निभाया था।फिल्म में रणवीर के खलनायक वाले अंदाज और दमदार अभिनय की काफी चर्चा हुई थी। अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए उनके लुक, हाव-भाव और अभिनय को दर्शकों ने खूब सराहा था। अब रजा मुराद के इस खुलासे के बाद फिल्म की शूटिंग से जुड़ा यह किस्सा एक बार फिर चर्चा में है।