×

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ बनेगी इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म? वीडियो में जाने 700 करोड़ OTT डील ठुकराने के बाद 450 करोड़ की डिस्ट्रीब्यूशन डील चर्चा में

 

रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर बहुप्रतीक्षित मल्टीस्टारर फिल्म ‘रामायण’ एक बार फिर सुर्खियों में है। यह फिल्म अपने भव्य बजट और पैन इंडिया अप्रोच के चलते रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड्स तोड़ने की दिशा में आगे बढ़ती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को लेकर मेकर्स ने पहले ही करीब 700 करोड़ रुपये की ओटीटी डील को ठुकरा दिया था, जो अपने आप में एक बड़ा फैसला माना जा रहा है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/Ag4sveg_a_c?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Ag4sveg_a_c/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

अब ताजा रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि फिल्म के सिर्फ हिंदी वर्जन के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स की कीमत 450 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है। वैराइटी इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, प्रोड्यूसर्स इस कीमत पर डील करने की तैयारी में हैं, जिससे यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी डिस्ट्रीब्यूशन डील्स में शामिल हो सकती है।

अगर यह डील 450 करोड़ रुपये पर फाइनल होती है, तो यह अपने आप में एक नया रिकॉर्ड होगा। वहीं, अगर यह सौदा 300 करोड़ रुपये के आसपास भी तय होता है, तो भी यह बॉलीवुड इतिहास की सबसे बड़ी डिस्ट्रीब्यूशन डील मानी जाएगी।फिलहाल, इस श्रेणी में सबसे महंगी डिस्ट्रीब्यूशन डील शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ के नाम दर्ज बताई जा रही है, जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ रुपये बताई जाती है। ऐसे में ‘रामायण’ उससे काफी आगे निकलती नजर आ रही है।

फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि इसमें पौराणिक कथा को भव्य स्तर पर पेश किए जाने की योजना है। बड़े बजट, स्टार कास्ट और वीएफएक्स के कारण इसे पैन इंडिया के साथ-साथ ग्लोबल प्रोजेक्ट के तौर पर भी देखा जा रहा है।कुल मिलाकर, ‘रामायण’ न सिर्फ एक फिल्म, बल्कि भारतीय सिनेमा के लिए एक मेगा प्रोजेक्ट बनती जा रही है, जो रिलीज से पहले ही कमाई और बिजनेस के नए कीर्तिमान स्थापित करने की ओर बढ़ रही है।