×

बॉबी देओल के बाद Animal से रिलीज़ हुआ Ranbir Kapoor का एंट्री सॉन्ग, लॉन्च होते ही ट्रेंड कर रहा है गाना 

 

बॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - इस समय 'एनिमल' फिल्म हर जगह लोकप्रिय हो रही है। फिल्म की कहानी, कलेक्शन और गानों ने फैन्स के बीच अपनी खास जगह बनाई है। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर बॉबी देओल का एंट्री सॉन्ग 'जमाल कुडु' रिलीज हुआ है, जिसे फैंस रिपीट मोड में सुनना पसंद करते हैं. इसी बीच एनिमल से सुपरस्टार रणबीर कपूर यानी रणविजय का एंट्री सॉन्ग रिलीज हो गया है, जो दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर और सिंगर एआर रहमान के इन्हीं गानों का मिश्रण है।


साल के आखिरी महीने में फिल्म 'एनिमल' ने बॉलीवुड में कमाई के मामले में नया इतिहास रच दिया है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी यह फिल्म अब रणबीर कपूर के फिल्मी करियर की सबसे ज्यादा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं इस फिल्म के गाने और म्यूजिक को लेकर भी फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज है।


अब ये क्रेज और भी बढ़ने वाला है, क्योंकि रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल का एंट्री सॉन्ग रिलीज हो गया है. इस गाने के वीडियो में आप रणबीर कपूर की स्टाइलिश एंट्री देख सकते हैं। इसके साथ ही बैकग्राउंड में एआर रहमान के लोकप्रिय गाने 'छोटी सी आस, भारत हमको जान से प्यार है और रोजा जान-ए-मन' जैसे गानों का म्यूजिक बजता सुनाई देगा।

<a href=https://youtube.com/embed/jeQYEIQ6eHw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/jeQYEIQ6eHw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="ANIMAL:Ranvijay’s Entry Medley(Full Video) Ranbir Kapoor|A.R. Rahman,Threeory Band|Sandeep|Bhushan K" width="695">
कुल मिलाकर एनिमल का ये गाना भी फैन्स का दिल जीतने वाला है. आपको बता दें कि फिल्म की रिलीज के पहले दिन ही यह म्यूजिक सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। इससे पहले एनिमल का जमाल कुडु ईरानी गाना इंटरनेट पर धमाल मचा चुका है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल की एंट्री के इस गाने पर फैन्स जमकर रील्स वीडियो बना रहे हैं। आलम ये है कि इन दिनों एनिमल का ये गाना चार्टबस्टर बन गया है।