×

Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: रणथंबोर में न्यू ईयर मनाकर लौटे रणबीर-आलिया भट्ट और दीपिका-रणवीर

 

अगर हम बॉलीवुड के सबसे चर्चित कपल की बात करें तो इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आलिया भट्ट और रणबीर कपूर का आता है। ये दोनो अक्सर किसी ना किस कारण चर्चा में बने रहते है। हाल ही में दोनों अपने परिवार के साथ न्यू ईयर वेकेशन मनाने के लिए राजस्थान के रणथंबोर गए थे। जहां पर दोनों ने एक दूसरे के परिवार के साथ खुलकर एन्जॉय किया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रही। इस दौरान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ पॉवर कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी इत्तेफाक से रणथंबोर में टकरा गए। इस दौरान दोनों कपल ने रणथंबोर के नेशलन पार्क का आनंद उठाया। हालांकि अब दोनों ही कपल वापस मुंबई आ चुके है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रणथंबोर नेशनल पार्क में नया वर्ष मनाने के बाद मुंबई वापस लौट आए हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जिस दौरान की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी हुई है। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपने ट्रिप को प्राइवेट रखा था। वहीं आलिया भट्ट की बहन शाहीन भट्ट, नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर साहनी ने ट्रिप की कई दिलचस्प तस्वीरें शेयर की थी। जिस पर उनके चाहने वालों की अलग अलग प्रतिक्रिया सामने आ रही है। खैर अगर हम बात करें इन दोनों कपल के काम की तो आलिया रणबीर जहां ब्रह्मास्त्र में व्यस्त है वहीं दीपिका और रणवीर फिल्म 83 में व्यस्त है। इसके अलावा चारों कलाकारों के पास अपने अपने अलग अलग प्रोजेक्ट भी है जिसकी तैयारी वो काफी समय कर रहे है।

Shahrukh Khan: शाहरूख खान ने न्यू ईयर पोस्ट पर किया बड़ा खुलासा, सुनकर खुश होंगे फैन

Akshay Kumar: अक्षय कुमार को मिला सरप्राइज, तस्वीर शेयर कर बताया

Deepveer- Alia Ranbir: रणथंभौर के नेशनल पार्क में घूमते नजर आए दीपवीर और रणबीर-आलिया