☰
×

रामायण के राम अब राजा दशरथ के रोल में आएंगे नजर, वीडियो में जाने अरुण गोविल का फर्स्ट लुक जारी; पोस्टर देख इमोशनल हुए फैंस

 

टीवी के सबसे लोकप्रिय धारावाहिकों में शामिल रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता अरुण गोविल अब एक बार फिर रामायण की दुनिया में नजर आने वाले हैं। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही दो भागों वाली फिल्म ‘रामायण’ में अरुण गोविल राजा दशरथ की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में भगवान राम का किरदार अभिनेता रणबीर कपूर निभा रहे हैं।मेकर्स ने अरुण गोविल के राजा दशरथ वाले लुक का नया पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में अभिनेता अयोध्या के राजा के रूप में नजर आ रहे हैं। उनका शाही अंदाज, वेशभूषा और व्यक्तित्व दर्शकों का ध्यान खींच रहा है।

मेकर्स ने खास अंदाज में किया अरुण गोविल का स्वागत

अरुण गोविल का पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा कि उन्होंने एक पूरी पीढ़ी के लिए राम को जीवंत किया था। अब वह ‘रामायण’ की दुनिया में अयोध्या के राजा के रूप में लौट रहे हैं। पोस्ट के साथ उन्हें राजा दशरथ के रूप में पेश किया गया है।अरुण गोविल का यह किरदार इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि उन्होंने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका निभाई थी। उस दौर में उनके निभाए किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब इतने वर्षों बाद उन्हें रामायण से जुड़ी एक नई फिल्म में राजा दशरथ की भूमिका में देखना दर्शकों के लिए अलग अनुभव होगा।

पोस्टर देखकर इमोशनल हुए यूजर्स

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/t_Lboa4Ipgs?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/t_Lboa4Ipgs/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

राजा दशरथ के रूप में अरुण गोविल का पोस्टर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं। कई लोगों ने इसे पुरानी ‘रामायण’ से जुड़ी यादों के साथ जोड़कर देखा।एक यूजर ने पोस्टर की डिजाइन की तारीफ करते हुए लिखा कि यह बहुत अच्छी तरह डिजाइन किया गया है और इसमें कई प्रमुख जानकारियां छिपी हुई हैं। यूजर ने पोस्टर में सिंहासन पर बनी मछली के प्रतीक का भी जिक्र किया और इसे अवध यानी अयोध्या और उत्तर प्रदेश से जोड़कर देखा।

रणबीर कपूर निभा रहे भगवान राम का किरदार

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ दो हिस्सों में बनाई जा रही है। फिल्म में भगवान राम की भूमिका रणबीर कपूर निभा रहे हैं। फिल्म की स्टारकास्ट और इसके किरदारों को लेकर लगातार दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है।अरुण गोविल का राजा दशरथ के रूप में फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ गई है। खास तौर पर उनके पुराने राम के किरदार को याद करने वाले दर्शकों के लिए यह वापसी भावनात्मक जुड़ाव वाली मानी जा रही है।