☰
×

रामगोपाल वर्मा को 29.67 करोड़ रुपये के बकाये पर लीगल नोटिस, वीडियो में जाने 30 अक्टूबर तक भुगतान का अल्टीमेटम; प्रोजेक्ट्स के अधिकार रोकने की चेतावनी

 

फिल्म निर्माता और निर्देशक रामगोपाल वर्मा एक बार फिर कानूनी विवाद में घिर गए हैं। फिल्म प्रोडक्शन कंपनी ‘एकलातांत फिल्म्स’ ने उन पर 29.67 करोड़ रुपये से अधिक की रकम बकाया होने का आरोप लगाते हुए लीगल नोटिस जारी किया है। कंपनी ने रामगोपाल वर्मा को 30 अक्टूबर 2026 तक पूरी रकम चुकाने का अल्टीमेटम दिया है। ऐसा नहीं करने पर उनके प्रोजेक्ट्स के अधिकार रोकने और कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।ट्रेड एनालिस्ट अतुल मोहन की मैगजीन ‘कंप्लीट सिनेमा’ के 24 और 31 अक्टूबर 206 के अंकों में प्रकाशित सार्वजनिक नोटिस के अनुसार, कंपनी ने यह कानूनी कदम बकाया भुगतान नहीं मिलने के चलते उठाया है।

2010 के समझौते से जुड़ा है विवाद

नोटिस के मुताबिक, रामगोपाल वर्मा और कंपनी के बीच विवाद की जड़ 10 अप्रैल 2010 को हुआ एक समझौता है। कंपनी ने अपने दावे के समर्थन में 17 अप्रैल 2013 को बॉम्बे हाईकोर्ट की ओर से दिए गए एक आदेश का भी हवाला दिया है।कंपनी का कहना है कि समझौते के तहत तय रकम का भुगतान नहीं किया गया। इसके चलते बकाया राशि लगातार बढ़ती गई। अब कंपनी ने सार्वजनिक नोटिस जारी कर रामगोपाल वर्मा से भुगतान करने की मांग की है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WGbjcq5sSzo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WGbjcq5sSzo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

ब्याज समेत 29.67 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी का दावा

कंपनी के अनुसार, रामगोपाल वर्मा पर मूल बकाया रकम के अलावा 11.38 करोड़ रुपये का ब्याज भी जमा हो चुका है। ब्याज को जोड़ने के बाद कुल देनदारी 29.67 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।नोटिस में कहा गया है कि कंपनी ने 15 अक्टूबर 2026 को रामगोपाल वर्मा को कानूनी नोटिस भेजा था। इसके बावजूद भुगतान की मांग को लेकर अब सार्वजनिक नोटिस जारी किया गया है।

भुगतान नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी

एकलातांत फिल्म्स ने नोटिस में साफ किया है कि यदि रामगोपाल वर्मा तय समयसीमा तक पूरी रकम का भुगतान नहीं करते हैं, तो कंपनी उनके प्रोजेक्ट्स से जुड़े अधिकारों को रोकने की कार्रवाई कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी ने आगे कानूनी कदम उठाने की चेतावनी भी दी है।फिलहाल यह कंपनी की ओर से जारी नोटिस में लगाए गए दावे हैं। रामगोपाल वर्मा की ओर से इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया सामने आने की जानकारी नहीं दी गई है। अब देखना होगा कि वह तय समयसीमा तक भुगतान करते हैं या इस कानूनी विवाद में आगे कोई कदम उठाते हैं।