×

पेड्डी’ इवेंट में रामचरण की जुबान फिसली: बुमराह को लेकर गलती और भोपाल में मध्यप्रदेश को कहा बिहार, वीडियो वायरल

 

साउथ सुपरस्टार राम चरण अपनी आगामी फिल्म ‘पेड्डी’ के म्यूजिक लॉन्च इवेंट के लिए भोपाल पहुंचे, जहां फिल्म जगत की कई बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं। इस भव्य कार्यक्रम में संगीतकार ए. आर. रहमान और अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी शामिल थीं।इवेंट के दौरान राम चरण ने भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की, लेकिन इसी बीच एक बयान में उनसे चूक हो गई। उन्होंने तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का जिक्र करते हुए गलती से उन्हें फुटबॉल से जोड़ दिया। यह बात तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, और वीडियो सामने आने के बाद इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/saTzBEgGSRY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/saTzBEgGSRY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

हालांकि, गलती का एहसास होते ही राम चरण ने तुरंत सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ भीड़ के बीच उत्साह में हुई एक जुबानी चूक थी और उनका किसी को भी गलत संदर्भ देने का इरादा नहीं था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह भारतीय खेल प्रतिभाओं का हमेशा सम्मान करते हैं।इसी इवेंट के दौरान एक और गलती चर्चा में आ गई, जब राम चरण ने मंच से संबोधन करते हुए मध्यप्रदेश को बिहार कह दिया। जब वे दर्शकों से बातचीत कर रहे थे, तो उन्होंने कहा, “हमारे बिहार के लोग… बिहार के लोग… मेरे आप साथ हो आप?” इस बयान का वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया।

इस तरह के दो अलग-अलग वाक्यगत भ्रम के कारण कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर खूब चर्चा देखने को मिली। कुछ लोगों ने इसे सामान्य मानवीय भूल बताया, जबकि कुछ ने सार्वजनिक मंचों पर अधिक सावधानी बरतने की बात कही।फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन को लेकर आयोजित यह इवेंट वैसे तो भव्य और स्टार-स्टडेड रहा, लेन राम चरण के इन बयानों ने इसे सुर्खियों में ला दिया। इसके बावजूद, अभिनेता की ओर से तुरंत दी गई सफाई और माफी के बाद मामला काफी हद तक शांत होता दिख रहा है। फिलहाल यह वीडियो और बयान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, जहां फैंस और यूजर्स दोनों ही इस पूरे घटनाक्रम पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।