पंजाबी सिंगर खान साब के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं राखी सावंत, फुटेज में देंखे मंच पर दिखा मस्तीभरा अंदाज
Rakhi Sawant एक बार फिर अपने अलग अंदाज को लेकर चर्चा में हैं। बॉलीवुड की चर्चित आइटम गर्ल हाल ही में Khan Saab के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं, जहां दोनों के बीच मंच पर मजेदार बातचीत देखने को मिली। इस दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक यह कॉन्सर्ट Mumbai में आयोजित किया गया था। खान साब अपने लोकप्रिय गाने “जान से गुजरते हैं” को लेकर सुर्खियों में हैं और उनके लाइव शो में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे थे। इसी कार्यक्रम में राखी सावंत भी खास अंदाज में नजर आईं।
राखी ने इस पूरे पल का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो की शुरुआत में वह मंच पर खान साब के ठीक बगल में बैठी दिखाई देती हैं। अपने फोन से सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करते हुए राखी हमेशा की तरह बेहद चुलबुले अंदाज में नजर आईं। लाल रंग का ट्रेंडी चश्मा और घुंघराले बालों में उनका स्टाइल सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है।वीडियो में राखी सावंत सिंगर खान साब से मस्तीभरे अंदाज में कहती सुनाई देती हैं, “मेरे लिए तो वही रिपीट कर दो भाई।” राखी की यह बात सुनकर मंच पर मौजूद लोग भी मुस्कुराने लगते हैं। खान साब भी राखी के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद कर रहे हैं। कई यूजर्स ने राखी के फनी अंदाज की तारीफ की, जबकि कुछ लोगों ने उनके फैशन स्टाइल और एनर्जी को लेकर भी कमेंट किए।राखी सावंत अक्सर अपने बेबाक बयान, अनोखे स्टाइल और सोशल मीडिया एक्टिविटी के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। वहीं खान साब पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के लोकप्रिय सिंगर्स में गिने जाते हैं और उनके गानों को युवाओं के बीच काफी पसंद किया जाता है। फिलहाल दोनों का यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।