×

Priyanka Chopra: इंटरनैशनल ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ी प्रियंका चोपड़ा, 2022 फैशन शो में आएंगी नजर

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल कही जाने वाली प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल आइकन बन चुकी है। उन्होंने ना सिर्फ बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है बल्कि आज वो हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का भी एक बड़ा नाम बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा इस वक्त की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों की लिस्ट में आती है। जो कई प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। उनके पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट भी आ रहे हैं। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने इंटरनैशनल लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ हाथ मिलाया गया है। जिसमे अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इस ब्रांड का प्रमोशन करते हुए नजर आने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विक्टोरिया सीक्रेट ने सुपरमॉडल से इन दिनों दूरी बना ली और अब वो अपने ब्रांड के लिए फीमेल एथलीट्स, एक्टिविस्ट और इंट्रप्रेन्योर को मौका दे रहे हैं। जिसमे अब प्रियंका चोड़ा का नाम भी शामिल हो गया है। प्रियंका चोपड़ा भी विक्टोरिया सीक्रेट के साथ शामिल हो चुकी हैं और अब वो इस ब्रांड का प्रमोशन करते हुए नजर आने वाली हैं। इसके अलावा प्रियंका इसके लिए फैशन शो में पार्ट लेंगी और रैम्प वॉक भी करते हुए नजर आने वाली है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इस बारे में बात करते हुए बताया कि, एक नया युग हमेशा स्वतंत्रता की भावना लाता है और विक्टोरिया सीक्रेट जैसे ब्रांड के विकास और भविष्य की सफलता को आकार देने में एक भूमिका निभाने का अवसर मेरे लिए रोमांचक है। अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाली हैं। जिसमे उनके हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट् शामिल है। प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड की फिल्म मैक्ट्रिक्स 4 और टेक्स्ट फॉर यू में नजर आने वाली है। इसके अलावा वो बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर भी इन दिनों व्यस्त हैं। जिसका ऐलान जल्द होने की उम्मीद हैं।

Amrita Rao: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के सॉफ्ट ड्रिंक की जगह पानी की बोतल रखने पर वायरल हुआ अमृता राव का जल लीजिए मीम्स

Tiger Shroff: नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर बड़ी डील साइन कर रहे टाइगर श्रॉफ, जल्द करेंगे धांसू प्रोजेक्ट का ऐलान

Malaika Arora: योग दिवस से पहले मलाइका अरोड़ा ने शुरू की तैयारी, फैंस से पूछा आप लोग क्या कर रहे