×

‘थ्री इडियट्स’ के सीक्वल की तैयारी तेज, वीडियो में जाने अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है शूटिंग

 

आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी की चर्चित फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ के फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। साल 2009 में रिलीज हुई इस फिल्म के सीक्वल पर काम चल रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग अप्रैल 2027 से शुरू हो सकती है। निर्देशक राजकुमार हिरानी फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और इसे अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, आमिर खान फरवरी में फिल्म की फाइनल स्क्रिप्ट पढ़ सकते हैं। इसके बाद उनकी मंजूरी मिलने पर प्रोजेक्ट को अगले चरण में ले जाने की तैयारी है।

राइटिंग स्टेज में है फिल्म

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/W9n-W4YB2bg?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/W9n-W4YB2bg/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

‘थ्री इडियट्स’ का सीक्वल फिलहाल राइटिंग स्टेज में बताया जा रहा है। राजकुमार हिरानी और उनकी टीम अगले साल की शुरुआत तक स्क्रीनप्ले का फाइनल ड्राफ्ट तैयार करने की कोशिश कर रही है।स्क्रिप्ट पूरी होने के बाद इसे आमिर खान के सामने रखा जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, आमिर फरवरी में फाइनल स्क्रीनप्ले पढ़ेंगे। उनकी सहमति के बाद फिल्म के प्री-प्रोडक्शन और शूटिंग से जुड़े काम तेजी से आगे बढ़ सकते हैं।

पुरानी स्टारकास्ट के लौटने की उम्मीद

सीक्वल में पहली फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट के दोबारा साथ आने की उम्मीद जताई जा रही है। आमिर खान के साथ करीना कपूर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी के फिल्म का हिस्सा बनने की चर्चा है।हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से पूरी स्टारकास्ट और फिल्म की आधिकारिक शूटिंग डेट को लेकर अंतिम घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में कलाकारों की वापसी से जुड़ी जानकारी को फिलहाल रिपोर्ट्स के तौर पर ही देखा जा रहा है।

अप्रैल 2027 में फ्लोर पर जा सकती है फिल्म

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर स्क्रिप्ट फरवरी में फाइनल हो जाती है और आमिर खान की मंजूरी मिल जाती है, तो मेकर्स अप्रैल 2027 में फिल्म को फ्लोर पर ले जाने की योजना बना रहे हैं।पहली फिल्म ‘थ्री इडियट्स’ 2009 में रिलीज हुई थी और इसमें आमिर खान, आर. माधवन और शरमन जोशी ने कॉलेज के तीन दोस्तों की भूमिका निभाई थी। फिल्म में करीना कपूर खान भी अहम भूमिका में थीं। राजकुमार हिरानी के निर्देशन और कहानी को दर्शकों के बीच काफी लोकप्रियता मिली थी।अब इसके सीक्वल को लेकर सामने आई जानकारी ने फिल्म की वापसी को लेकर चर्चा बढ़ा दी है। हालांकि, फिल्म की कहानी, रिलीज डेट र आधिकारिक स्टारकास्ट की पुष्टि मेकर्स की घोषणा के बाद ही होगी।