☰
×

प्रभास की ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट का ऐलान, वीडियो में जाने दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में मचेगा धमाल; नया पोस्टर जारी

 

साउथ सुपरस्टार प्रभास के फैंस के लिए बड़ी खबर है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म 29 अक्टूबर 2027 को दिवाली के मौके पर दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। रविवार को संदीप रेड्डी वांगा ने सोशल मीडिया पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया, जिसमें प्रभास का दमदार और गंभीर अंदाज देखने को मिला। फिल्म की रिलीज डेट सामने आने के बाद से ही प्रभास के प्रशंसकों के बीच इसे लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। संदीप रेड्डी वांगा इससे पहले ‘अर्जुन रेड्डी’ और ‘एनिमल’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए चर्चा में रहे हैं। ऐसे में उनकी और प्रभास की यह पहली फिल्म दर्शकों के लिए खास मानी जा रही है।

काले कपड़ों और चश्मे में दिखे प्रभास

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cXJ2M0P3eJE?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cXJ2M0P3eJE/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

‘स्पिरिट’ के नए पोस्टर में प्रभास काले कपड़े, टोपी और चश्मा पहने नजर आ रहे हैं। उनका लुक काफी गंभीर और प्रभावशाली दिखाई दे रहा है। पोस्टर से फिल्म में उनके किरदार को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।हालांकि, फिल्म की कहानी और प्रभास के किरदार से जुड़ी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। मेकर्स ने पोस्टर के जरिए रिलीज डेट का ऐलान कर फिल्म को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

न्यू ईयर पर सामने आया था प्रभास का पहला लुक

इससे पहले मेकर्स ने साल 2026 के पहले दिन यानी न्यू ईयर पर फिल्म से प्रभास का पहला लुक जारी किया था। उस पोस्टर में प्रभास की पीठ पर चोट के निशान दिखाई दे रहे थे और उनका अंदाज काफी गंभीर था।पोस्टर में फिल्म की फीमेल लीड तृप्ति डिमरी प्रभास के किरदार को सिगरेट जलाते हुए नजर आई थीं। उस पहली झलक ने भी सोशल मीडिया पर काफी ध्यान खींचा था। अब नए पोस्टर और रिलीज डेट के ऐलान के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ने की उम्मीद है।

तृप्ति डिमरी के साथ नजर आएंगे प्रभास

फिल्म ‘स्पिरिट’ में प्रभास के साथ तृप्ति डिमरी फीमेल लीड की भूमिका में हैं। इसके अलावा विवेक ओबेरॉय भी फिल्म का हिस्सा हैं। ऐश्वर्या देसाई इस फिल्म के जरिए अभिनय की दुनिया में डेब्यू कर रही हैं।फिल्म की स्टारकास्ट को देखते हुए दर्शकों को एक अलग तरह की कहानी और दमदार अभिनय की उम्मीद है। हालांकि, फिल्म की कहानी, अन्य किरदारों और ट्रेलर को लेकर अभी और जानकारी का इंतजार है।

भूषण कुमार समेत ये निर्माता संभाल रहे हैं जिम्मेदारी

‘स्पिरिट’ का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, प्रणय रेड्डी वांगा और प्रभाकर रेड्डी वांगा कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा कर रहे हैं।अब फिल्म की रिलीज में एक साल से अधिक का समय बाकी है। ऐसे में आने वाले महीनों में फिल्म से जुड़े नए पोस्टर, टीजर और अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं। फिलहाल प्रभास का नया लुक और 29 अक्टूबर 2027 की रिलीज डेट फिल्म को लेकर चर्चा का प्रमुख विषय बन गए हैं।