☰
×

‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन पर PM मोदी ने बजाई खंजरी, वीडियो में जाने हनुमान अंश’ के साधु तिवारी ने बांधा समां

 

नई दिल्ली में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित भजन क्लबिंग कार्यक्रम में भक्ति संगीत का अलग ही अंदाज देखने को मिला। शुक्रवार को दीन दयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए। इस दौरान फिल्म ‘हनुमान अंश’ के सिंगर साधु तिवारी ने अपना चर्चित भजन ‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ पेश किया। भजन की प्रस्तुति के दौरान प्रधानमंत्री मोदी खंजरी बजाकर ताल देते नजर आए। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद यह कार्यक्रम चर्चा में है।

साधु तिवारी की प्रस्तुति के दौरान प्रधानमंत्री मोदी मंच के सामने बैठे दिखाई दिए। भजन की धुन के साथ वह खंजरी बजाते नजर आए। सामने आए वीडियो में वह कलाकार की प्रस्तुति सुनते और संगीत की ताल के साथ जुड़ते दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्रम में भक्ति संगीत और युवाओं की भागीदारी का भी संगम देखने को मिला।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/xb_wXU1Qe3M?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/xb_wXU1Qe3M/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि भी दी थी। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, मोदी ने दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार और समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के महत्व को रेखांकित किया।कार्यक्रम में ‘हनुमान अंश’ के निर्देशक विशाल चतुर्वेदी ने भी प्रस्तुति दी। उन्होंने मंच से हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद कार्यक्रम का माहौल और भक्तिमय हो गया। इस दौरान मौजूद लोगों ने धार्मिक संगीत और प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

‘जब जिद पर आ गई पार्वती’ भजन को साधु एस. तिवारी ने अपनी आवाज दी है। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्होंने ही इसके बोल लिखे और संगीत भी तैयार किया है। भजन में भगवान शिव और माता पार्वती की कथा को सरल शब्दों और देसी अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। इस गीत के जरिए पौराणिक कथा को सहज और लोकभाषा के करीब रखने की कोशिश की गई है।भजन क्लबिंग कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी और उनके खंजरी बजाने की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी इसकी चर्चा शुरू हो गई। कार्यक्रम में ‘हनुमान अंश’ की टीम की प्रस्तुति और साधु तिवारी के भजन ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इस आयोजन में भक्ति संगीत को आधुनिक प्रस्तुति के साथ पेश किया गया।