×

POCSO केस में ‘पांड्या स्टोर’ फेम रोहित चंदेल को मिली जमानत, फुटेज में देंखे नाबालिग को परेशान करने के आरोप में हुई थी गिरफ्तारी

 

टीवी के लोकप्रिय शो ‘पांड्या स्टोर’ और ‘सैराब’ में नजर आ चुके अभिनेता रोहित चंदेल को POCSO केस में जमानत मिल गई है। एक्टर को मुंबई पुलिस ने नाबालिग लड़की से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था। वह करीब दो महीने से जेल में थे।रोहित चंदेल पर प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। उन पर 16 साल की लड़की का पीछा करने, बार-बार फोन कर परेशान करने और मारपीट करने के आरोप लगाए गए थे।

जुलाई में हुई थी गिरफ्तारी

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/lTBpO7ThJ20?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/lTBpO7ThJ20/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

मुंबई पुलिस ने रोहित चंदेल को जुलाई में गिरफ्तार किया था। शिकायत के मुताबिक, एक्टर कथित तौर पर नाबालिग लड़की को अपने नंबर से बार-बार कॉल कर परेशान कर रहे थे।आरोप है कि जब लड़की ने उनका फोन उठाना बंद कर दिया, तो रोहित ने कथित तौर पर दूसरे नंबरों से कॉल करना शुरू कर दिया।

घर के पास रोकने और पीछा करने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 5 जुलाई को रोहित चंदेल ने लड़की को उसके घर के पास जबरदस्ती रोकने की कोशिश की। इसके बाद उन्होंने उसका पीछा भी किया।बताया गया कि जब नाबालिग ने इसका विरोध किया तो दोनों के बीच बहस हुई। आरोप है कि इस दौरान एक्टर ने उसे गालियां दीं और मारपीट की।

करीब दो महीने जेल में रहे अभिनेता

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रोहित चंदेल को गिरफ्तार किया था। वह लगभग दो महीने तक न्यायिक हिरासत में रहे।अब कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी है। हालांकि, मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।

टीवी शोज से मिली पहचान

रोहित चंदेल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने ‘पांड्या स्टोर’ जैसे लोकप्रिय शो में काम किया है। इसके अलावा वह ‘सैराब’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए भी पहचाने जाते हैं।फिलहाल अभिनेता को जमानत मिल गई है, लेकिन उनके खिलाफ दर्ज मामले में आगे की सुनवाई जारी रहेगी। मामले में लगाए गए आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत की प्रक्रिया के बाद ही सामने आएगा।