×

वीडियो में देंखे FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी नोरा फतेही, रचेंगी इतिहास

 

बॉलीवुड अभिनेत्री और डांसर Nora Fatehi एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करती नजर आएंगी। नोरा फतेही FIFA वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली पहली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनने जा रही हैं।यह भव्य ओपनिंग सेरेमनी 12 जून को कनाडा के टोरंटो स्थित BMO Field में आयोजित होगी। दुनिया भर के करोड़ों दर्शकों की मौजूदगी में नोरा अपनी प्रस्तुति देंगी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6EskanQK4Kw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6EskanQK4Kw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

नोरा फतेही इससे पहले भी कई बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी परफॉर्मेंस से चर्चा बटोर चुकी हैं। उन्होंने FIFA वर्ल्ड कप 2022 की क्लोजिंग सेरेमनी में भी प्रस्तुति दी थी, जिसे दुनियाभर में काफी सराहा गया था। इसके अलावा उन्होंने ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में भी परफॉर्म किया था।अब नोरा फतेही ऐसी पहली और एकमात्र बॉलीवुड कलाकार बन जाएंगी, जिन्होंने फुटबॉल और क्रिकेट दोनों वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी में परफॉर्म किया है। इसे भारतीय मनोरंजन जगत के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

फैंस सोशल मीडिया पर नोरा की इस उपलब्धि को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कई लोग इसे भारतीय कलाकारों की बढ़ती वैश्विक पहचान का प्रतीक बता रहे हैं।नोरा फतेही अपने डांस, स्टेज प्रेजेंस और ग्लोबल अपील के लिए जानी जाती हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई है। FIFA वर्ल्ड कप 2026 को लेकर दुनियाभर में पहले से ही जबरदस्त उत्साह है और अब नोरा फतेही की परफॉर्मेंस की खबर ने भारतीय फैंस की उत्सुकता और बढ़ा दी है।