×

Nora Fatehi: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत में हुई नोरा फतेही की एंट्री

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता टाइगर श्रॉफ आने वाले दिनों में एक साथ कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। जिसमें उनकी फिल्म गणपत भी शामिल है। फिल्म गणपत में अभिनेता टाइगर श्रॉफ अभिनेत्री कृति सेनन के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन ने एक साथ फिल्म हीरोपंती से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। अब करीब 6 साल बाद एक बार फिर से कृति सेनन और टाइगर श्रॉफ की जोड़ी फिल्म गणपत के जरिए दर्शकों के सामने नजर आने वाली है। हालांकि अब फिल्म गणपत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

वो ये है कि फिल्म में अभिनेत्री नोरा फतेही की एंट्री हो गई है। जी हां कृति सेनन के बाद फिल्म गणपत में नोरा फतेही भी नजर आएंगी। नोरा फतेही इस फिल्म की सेकंड फीमेल लीड रोल में दिखाई देने वाली है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गणपत फिल्म का निर्देशन विकास बहल करने वाले हैं। जिसका निर्माण वासु भगनानी ने करेंगे। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री नोरा फतेही ने फिल्म की स्टारकास्ट ज्वाइन कर लिया और वो एक अहम रोल निभाते हुए नजर आएंगी।

हालांकि कृति सेनन के मुकाबले नोरा फतेही का किरदार थोड़ा छोटा भी होने वाला है। लेकिन ये एक महत्वपूर्ण किरदार भी है। टाइगर श्रॉफ की फिल्म में हीरोइन का रोल ज्यादा नहीं होता है लेकिन गणपत में कृति सेनन और नोरा फतेही दोनों किरदार अहम होने वाले हैं।

अगर हम बात करें फिल्म गणपत की तो इसकी शुरुआत में मेकर्स ने ये साफ कर दिया है कि गणपत को मेकर्स दो पार्ट में रिलीज करने वाले हैं। कृति सेनन गणपत के दोनों पार्ट में दिखाई देंगी वहीं नोरा फतेही सिर्फ एक पार्ट में नजर आने वाली है।

Kartik Aaryan: करण जौहर के द्वारा बैन करने के बाद इस बड़े निर्माता के साथ काम करने वाले हैं कार्तिक आर्यन

Kangana Ranaut: इजरायल और फलस्तीन की जंग में कंगना रनौत ने किया पोस्ट, सोशल मीडिया पर पर भड़के यूजर्स

Salman Khan Radhe: फिल्म राधे में सलमान खान के साथ किसिंग सीन पर बोली दिशा पाटनी