GQ अवॉर्ड्स 2026 में मौनी रॉय ने जीता दिल, वीडियो में देंखे रेड कार्पेट पर मंदिरा बेदी की ड्रेस संभालने पहुंचीं
GQ इंडिया के मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 में गुरुवार को बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की कई चर्चित हस्तियां शामिल हुईं। इस समारोह में कृति सेनन, मौनी रॉय, वामीका गब्बी, सई मांजरेकर, करण जौहर, पंकज त्रिपाठी और विजय वर्मा सहित कई सितारे रेड कार्पेट पर अपने स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। हालांकि, इस इवेंट की चर्चा सिर्फ सितारों के फैशन और ग्लैमरस लुक तक सीमित नहीं रही। रेड कार्पेट पर मौनी रॉय के एक छोटे से जेस्चर ने भी लोगों का ध्यान खींच लिया।
दरअसल, इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें मौनी रॉय, मंदिरा बेदी की ड्रेस ठीक करने में उनकी मदद करती नजर आ रही हैं। वीडियो में मंदिरा बेदी रेड कार्पेट पर पोज दे रही थीं। इस दौरान उनके लंबे गाउन का ट्रेल और स्लिट ठीक से व्यवस्थित नहीं था। यह देखकर मौनी रॉय तुरंत उनकीमदद के लिए आगे आईं। उन्होंने झुककर मंदिरा के गाउन को संभाला और उसे ठीक करने में मदद की।मौनी के इस व्यवहार को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग उनके इस छोटे लेकिन प्यारे जेस्चर की तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि ग्लैमरस इवेंट के बीच एक-दूसरे की मदद करने का यह अंदाज लोगों का दिल जीतने वाला है।
मंदिरा और मौनी के लुक ने खींचा ध्यान
इवेंट में मंदिरा बेदी गोल्डन कोर्सेट और हाई स्लिट वाले ब्लैक गाउन में नजर आईं। उनका लुक काफी स्टाइलिश और आकर्षक था। वहीं, मौनी रॉय ने सिल्वर और व्हाइट सीक्विन वाली मिनी ड्रेस पहनी थी। दोनों अभिनेत्रियों का रेड कार्पेट लुक चर्चा में रहा।समारोह में कृति सेनन और वामीका गब्बी सहित अन्य सितारों ने भी अपने फैशन सेंस से लोगों का ध्यान खींचा। करण जौहर, पंकज त्रिपाठी और विजय वर्मा जैसे कलाकारों की मौजूदगी ने इवेंट को खास बनाया।
एआर रहमान को मिला आइकन ऑफ द ईयर का सम्मान
GQ इंडिया की आधिकारिक सूची के मुताबिक, इस साल कई कलाकारों और मनोरंजन जगत की हस्तियों को अलग-अलग श्रेणियों में सम्मानित किया गया। संगीतकार एआर रहमान को आइकन ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, करण जौहर को मीडिया पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर का सम्मान मिला।
अभिनेत्री कृति सेनन को मल्टी-हाइफनेट ऑफ द ईयर चुना गया, जबकि अभिनेता पंकज त्रिपाठी को एक्टर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। वामीका गब्बी को एक्सीलेंस इन एक्टिंग और वेदांग रैना को ब्रेकथ्रू टैलेंट के सम्मान से नवाजा गया।इस तरह GQ इंडिया के मेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड्स 2026 में एक ओर जहां सितारों के फैशन और उपलब्धियों की चर्चा रही, वहीं मौनी रॉय का मंदिरा बेदी की मदद करने वाला वीडियो भी लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया।