×

Geeta Basra: मुंबई में क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुई प्रेग्नेंट गीता बसरा, पति हरभजन सिंह भी आए नजर

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री गीता बसरा जल्द ही मां बनने वाली है। इस बात का खुलासा काफी समय पहले ही हो गया था। जिसके चलते इन दिनों अभिनेत्री गीता बसरा अपना खास ख्याल रख रही है। अब हाल ही में अभिनेता गीता बसरा और उनके पति भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह को एक साथ मुंबई में देखा गया है। गीता बसरा और हरभजन सिंह को आज कुछ समय पहले ही मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट किया गया है।

बता दें कि गीता बसरा अपने पति क्रिकेटर हरभजन सिंह के साथ मुंबई में एक क्लीनिक के बाहर स्पॉट की गई थी। इस दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमे गीता बसरा और हरभजन सिंह एक साथ नजर आ रहे है।

अगर हम बात करें गीता बसरा और हरभजन सिंह के लुक की तो इस दौरान अभिनेत्री गीता बसरा जहां वाइट कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर की जींस में दिखाई दे रही थी। वहीं क्रिकेटर हरभजन सिंह भी ब्लैक कलर की टी-शर्ट और ब्लैक कलर के पैंट में नजर आए थे।

इस दौरान अभिनेत्री गीता बसरा का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा था। जैसे ही क्लीनिक के बाहर गीता बसरा और हरभजन सिंह एक साथ दिखाई दिए वैसे ही मीडिया पर्सन ने उनकी कई तस्वीरें ​क्लिक की।

जिसमें दोनों ही मीडिया का अभिवादन करते हुए भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कोरोना काल में सुरक्षा का ध्यान रखते मास्क भी लगा रखा है। खबरों में बताया जा रहा है। प्रेग्नेंसी के दौरान गीता बसरा अपने रूटीन चेकअप के लिए क्लीनिक पहुंची थी।

Thalapathy 65: थालापाति विजय की अगली फिल्म थालापाति 65 में विलेन के रोल में नजर आ सकते हैं जॉन अब्राहम

Nora Fatehi: टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की फिल्म गणपत में हुई नोरा फतेही की एंट्री

Rajinikanth: थलाइवा रजनीकांत ने लगवाई कोविड वैक्सीन, बेटी ऐश्वर्या ने दी जानकारी