×

Milind Soman: मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और मॉडल मिलिंद सोमन अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। वो आए दिन किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं। मिलिंद सोमन उन कलाकारों की लिस्ट में आते हैं जो सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहते हैं और अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं। कई बार मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता कोवंर खबर के साथ तस्वीरें शेयर कर सुर्खियों में आ चुके हैं। हाल ही में उनकी पत्नी अंकिता कोवंर ने हाल ही में अपे सोशल मीडिया अकाउंट पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा था। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब भी अपने अंदाज में दिया है। इसी दौरान अंकिता कोवंर से एक शख्स ने पूछा कि, वो अपनी फैमिली प्लानिंग कब रही है। तो इसका भी जवाब अंकिता कोवंर ने अपने अंदाज में दिया। यूजर ने लिखा कि, आपकी शादी को कई साल हो गए हैं। आप फैमिली प्लानिंग के बारे में क्या सोच रही हैं। इसका जवाब देते हुए अंकिता कोवंर ने लिखा कि, हम प्लान्ड फैमिली है। अब आगे। दूसरे यूजर में अंकिता से पूछा कि, भारतीय स्टीरियोटाइप है कि आपने अपने से बड़ी उम्र के शख्स से शादी ना करो। इन बातों को आप कैसे मैनेज करती हैं। तो इसका जवाब देते हुए अंकिता कोवंर ने लिखा कि, जो भी सोसाइटी में अलग नहीं होता लोग अक्सर उसके बारे में बात करना चाहते है। ये भारत तक ही सीमित नहीं है हम इंसानों की आदत होती है। अनजानी बातों को लेकर अजीब रिएक्ट करने की। बता दें कि मिलिंद सोमन और अंकिता कुमार की शादी साल 2018 में हुई थी। अभिनेता मिलिंद सोमन अपनी पत्नी अंकिता से करीब 25 साल बड़े हैं। ऐसे में दोनों की शादी को लेकर कई तरह की खबरें भी सामने आई थी।

Sushant Rajput Death: कोर्ट ने खारिज की सुशांत सिंह राजपूत के पिता की याचिका, जाने क्या है पूरा मामला

Alia Bhatt: गंगूबाई काठियावाड़ी की रिलीज का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खबर

बोमन ईरानी पर टूटा दुखों का पहाड़, इस करीबी शख्स का हुआ निधन