मीका सिंह बोले- ‘पाकिस्तान बुरा नहीं, वहां के लोग भी बुरे नहीं’, वीडियो में जाने 2019 में शादी में किया था परफॉर्म
सिंगर मीका सिंह ने पाकिस्तान और वहां के लोगों को लेकर अपनी राय साझा की है। टाइम्स नाउ के साथ बातचीत में मीका सिंह ने कहा कि पाकिस्तान बुरा नहीं है और वहां के लोग भी बुरे नहीं हैं। उन्होंने भारत और पाकिस्तान के लोगों को लेकर बनी धारणाओं पर भी अपनी बात रखी।मीका सिंह ने बातचीत के दौरान कहा, “पाकिस्तान बुरा नहीं, पाकिस्तान के लोग कहीं से बुरे नहीं। पता नहीं क्यों हमें पाकिस्तान के ही मुसलमान खराब लगते हैं, लेकिन दुबई के मुसलमान बहुत अच्छे लगते हैं। यह मुझे आज तक समझ नहीं आया।”
2019 में पाकिस्तान गए थे मीका
मीका सिंह साल 2019 में पाकिस्तान के कराची गए थे। उन्होंने वहां एक निजी शादी समारोह में परफॉर्म किया था। उनकी पाकिस्तान यात्रा को लेकर भारत में विवाद हुआ था। इसके बाद फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने मीका सिंह पर बैन लगा दिया था।बाद में यह बैन हटा दिया गया और मीका सिंह ने दोबारा भारत में अपने काम को जारी रखा। पाकिस्तान में परफॉर्म करने को लेकर उठे विवाद पर अब उन्होंने एक बार फिर अपनी बात रखी है।
बोले- चोरी-छिपे नहीं गया था
मीका सिंह ने अपनी पाकिस्तान यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वह चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं गए थे। उन्होंने बताया कि वह वीजा लेकर पाकिस्तान गए थे। उनके मुताबिक उस समय भारत और पाकिस्तान के संबंध अच्छे थे और उनके पाकिस्तान पहुंचने के बाद उरी हमला हुआ था।मीका ने कहा, “मैं चोरी-छिपे पाकिस्तान नहीं गया था। मैं वीजा लेकर गया था। उस समय कोई यह नहीं कह रहा था कि मुझे वहां परफॉर्म नहीं करना चाहिए।”
पाकिस्तान यात्रा पर हुआ था विवाद
मीका सिंह के पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद भारत में उनकी यात्रा को लेकर विरोध और आलोचना हुई थी। इसी विवाद के चलते फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े संगठन FWICE ने उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए बैन लगाया था।अब अपने हालिया इंटरव्यू में मीका ने उस पूरे घटनाक्रम को याद करते हुए अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाने के समय परिस्थितियां अलग थीं और उन्होंने वहां जाने से पहले वैध वीजा लिया था। मीका के इस बयान के बाद 2019 की उनकी पाकिस्तान यात्रा एक बार फिर चर्चा में आ गई है।