×

Manoj Bajpayee: ऋतिक रोशन और बॉबी देओल के साथ रोमांस कर चुकी हैं मनोज बाजपेई की पत्नी

 

बॉलीवुड के अभिनेता मनोज बाजपेई इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज द फैमिली मैन सीजन 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी इस वेब सीरीज को दर्शकों द्वारा काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। अभिनेता को उनके किरदार और अभिनय के लिए जाना जाता है। अभिनेता मनोज बाजपेई अपने प्रोफेश्नल लाइफ के साथ साथ लेकर पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता मनोज बाजपेई की पत्नी का नाम शबाना रजा है। जो एक मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। शबाना रजा ने बॉलीवुड के कई अभिनेताओं के साथ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। आज हम आपको मनोज बाजपेई की पत्नी के बारे में बताने जा रहे है। मनोज बाजपेई और शबाना रजा की शादी साल 2006 में हुई थी। बता दें कि शबाना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत फिल्म करीब से की थी जिसमे शबाना रजा के साथ अभिनेता बॉबी देओल नजर आए थे। शबाना रजा ने बॉलीवुड में आने से पहले अपना नाम बदलकर नेहा कर लिया था। नेहा नाम से वो आज फिल्म इंडस्ट्री में जानी जाती हैं। बॉबी देओल के साथ बॉलीवुड की फिल्म करीब से करियर की शुरूआत करने वाली नेहा ने अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ भी काम कर चुकी है। नेहा ने ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फिजा में काम किया था। जिसमें ऋतिक रोशन और नेहा के अलावा करिश्मा कपूर भी मुख्य किरदार में नजर आई थी। ये फिल्म उस वक्त की रिलीज सबसे सुपरहिट फिल्मों के लिस्ट में आती हैं। अभिनेत्री नेहा ने खुद को बताया था कि, वो मनोज बाजपेई से उस वक्त मिली थी जब मनोज बाजपेई की फिल्म सत्य और उनकी फिल्म करीब रिलीज की गई थी। इसके बाद से उनके रिश्ते की शुरुआत हो गई इसके बाद दोनों ने साल 2006 में एक दूसरे के साथ शादी कर ली। आज मनोज वाजपेई और नेहा एक बेटी के माता-पिता है। उनकी बेटी का नाम अवा है। नेहा ने शादी के बाद फिल्मी दुनिया से दूर है और अपने परिवार के साथ वक्त बिताती हैं। अभिनेत्री ने बताया था कि वो मनोज बाजपेई के साथ शादी करके बेहद खुश हैं।

Alia Bhatt: कृति सेनन से पहले आलिया भट्ट बनने वाली थी राब्ता में सुशांत की हीरोइन

Milind Soman: मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन में हुई खूबसूरत हसीन की एंट्री