×

पिता ने बताया कुशल के एक रात पहले हुए हादसे का सच

 

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में आत्महत्या कर अपनी जान गंवा दी।जिसे लेकर काफी खबरें सामने आई।हालांकि कुशल की सुसाइड के पीछे उनकी आर्थिक तंगी और पत्नी के अलग होने की खबरें सामने आई थी लेकिन इस बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई।कुशल ने अपने आखिरी पत्र में अपनी प्रॉपर्टी का भी उल्लेख किया था।जिसमें उनकी पत्नी को किसी भी संपत्ति का मालिकाना हक नहीं दिया गया।अब लीजिए इस सिलसिले में कुशल पंजाबी के पिता ने एक नया राज खोला है जिससे ये गुत्थी और भी सोचने पर मजबूर करती है।

कुशल के पिता चेतन पंजाबी ने बताया कि उन्होनें बेटे के सुसाइड करने के पहले वाली रात में काफी सामान्य तरीके से उससे बात की थी।उस दौरान हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई, वैसी ही बात हुई जैसे एक बाप-बेटे की बीच होती है।पिता ने बताया कि कुशल सर्किट रेस के दौरान घायल हो गया था। कुछ समय पहले उनके कंधे की सर्जरी होनी थी और इसमें उन्हें कुछ समय तक अपने कंधे को बिल्कुल भी नहीं हिलाना था।

हालांकि अभिनेता की आत्महत्या के पीछे क्या कारण रहा होगा इसका जबाव तो अभी तक नहीं मिल पाया है।लेकिन कुशल ने अपने आखिरी संदेश में भी किसी को अपनी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है।कुशल की मौत की खबर सोशल मीडिया पर करणवीर बोहरा ने साझा की थी जो कि कुशल के काफी अच्छे दोस्त थे।

इसके अलावा टीवी के कई सितारों ने कुशल की मौत की खबर सुनकर दुख जताया।इस दौरान टीवी एक्ट्रेस दिलजीत ने सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर करते हुए लिखा कि-क्या उन्हें इस बात का एहसास था कि उनके बेटे कियान पर इसका क्या असर पड़ेगा? इस बात का अफसोस है कि कियान कभी भी ये नहीं जान पाएगा कि उसके पापा कितने अच्छे इंसान थे। तीन साल के बच्चे के अंदर जो अपने पापा को लेकर इमेज हो बड़े होने तक बरकरार नहीं रहती है।कुशल ने आखिरकार क्यों ऐसा किया।

टीवी एक्टर कुशल पंजाबी ने हाल ही में आत्महत्या की।जिसे लेकर उनके पिता ने एक रात पहले का सच बताया।पिता चेतन ने बताया कि उस दौरान हमारे बीच कोई खास बातचीत नहीं हुई, वैसी ही बात हुई जैसे एक बाप-बेटे की बीच होती है।कुशल सर्किट रेस के दौरान घायल हो गया था।कुछ समय पहले उनके कंधे की सर्जरी होनी थी और इसमें उन्हें कुछ समय तक अपने कंधे को बिल्कुल भी नहीं हिलाना था। पिता ने बताया कुशल के एक रात पहले हुए हादसे का सच