×

कृति सेनन ने बॉलीवुड में जेंडर पे गैप पर उठाए सवाल, वीडियो में जाने बोलीं- बजट कम हो तो सबसे पहले एक्ट्रेस की फीस घटती है

 

बॉलीवुड अभिनेत्री और प्रोड्यूसर Kriti Sanon ने फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद जेंडर पे गैप और पैट्रिआर्की को लेकर खुलकर अपनी बात रखी है। लंबे समय से बॉलीवुड में एक्टर्स की फीस और बढ़ते प्रोडक्शन कॉस्ट पर बहस चल रही है, और अब कृति सेनन ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।कृति सेनन ने कहा कि आज भी फिल्मों का बजट कम पड़ने पर सबसे पहले एक्ट्रेसेस की फीस कम की जाती है, जबकि मेल स्टार्स की फीस पर उसका उतना असर नहीं पड़ता। उनके मुताबिक, इंडस्ट्री में अब भी पुरुष कलाकारों को ज्यादा प्राथमिकता दी जाती है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6EskanQK4Kw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6EskanQK4Kw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

उन्होंने कहा कि फीमेल-लीड फिल्मों को लेकर मेकर्स आज भी पूरी तरह भरोसा नहीं दिखाते। कृति के अनुसार, कई निर्माताओं को लगता है कि महिला प्रधान फिल्में मेल-लीड फिल्मों जितना बिजनेस नहीं कर पाएंगी, इसलिए वे ऐसे प्रोजेक्ट्स में रिस्क लेने से बचते हैं।कृति सेनन ने यह भी कहा कि समय के साथ बदलाव जरूर आ रहा है, लेकिन अभी भी समानता की दिशा में लंबा रास्ता तय करना बाकी है। उन्होंने माना कि पिछले कुछ वर्षों में कई महिला कलाकारों ने दमदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि फीमेल-लीड फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकती हैं।

बॉलीवुड में जेंडर पे गैप का मुद्दा पहले भी कई अभिनेत्रियां उठा चुकी हैं। कई कलाकारों का कहना रहा है कि समान काम करने के बावजूद एक्ट्रेसेस को मेल स्टार्स के मुकाबले कम फीस दी जाती है।कृति सेनन के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा तेज हो गई है। कई लोग उनकी बातों का समर्थन कर रहे हैं और इंडस्ट्री में बराबरी की जरूरत पर जोर दे रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि अब दर्शकों की पसंद बदल रही है और महिला प्रधान फिल्मों को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। कृति सेनन हाल के वर्षों में बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में शामिल रही हैं और अब प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपनी नई पहचान बना रही हैं।