×

Taimur Ali Khan: करीना कपूर खान ने शेयर की तैमूर अली खान की क्यूट योगा तस्वीर

 

बॉलीवुड की अभिनेत्री करीना कपूर खान को लेकर कोई ना कोई खबरें सामने आती रहती है। वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। अब एक बार फिर से करीना कपूर खान ने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान की एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें तैमूर योगा मैट पर लेटकर योग करते हुए दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर तैमूर की क्यूट तस्वीर वायरल हो रही है। जिस पर करीना कपूर खान के फैंस भी कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस दौरान तैमूर कैजुअल लुक में वाइट कलर की टी-शर्ट पहने हुए योगा मैट पर लेट कर पोज दे रहे हैं। इस दौरान तैमूर अली खान के चेहरे का एक्सप्रेशन काफी क्यूट लग रहा है। जिसको देखकर कई बॉलीवुड कलाकार भी उसकी क्यूटनेस के कायल हो गए हैं। इस तस्वीर को लोग काफी ज्यादा पसंद कर रहे है। जिसमें बॉलीवुड के कई कलाकारों की भी प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। सैफ अली खान की बहन और तैमूर अली खान की बुआ सबा अली खान ने भी इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि, तुम्हें बहुत सारा प्यार। सुरक्षित रहो मेरी जान। वहीं तान्या गवरी ने लिखा कि, इस तस्वीर में तेमूर बड़ा लग रहा है। अभिनेत्री पूनम दमानिया और रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी हार्ड दिल वाला इमोजी शेयर करते हुए तस्वीर पर अपनी अपनी प्रतिक्रिया दी है।अगर हम बात करें अभिनेत्री करीना कपूर खान के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमें उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा शामिल है। इस फिल्म में उनके अलावा आमिर खान नजर जाएंगे। जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया है।

satish kaul: बीआर चोपड़ा की महाभारत में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाले सतीश कौल ने दुनिया को कहा अलविदा

Ira Khan: नुपुर को डेट कर रही आमिर खान की बेटी इरा खान, दिखी स्ट्रॉन्ग बॉडिंग

Rahul Vaidya: बिग बॉस 14 के बाद अब इस शो में नजर आएंगे राहुल वैद्य