×

रणवीर सिंह विवाद पर बोलीं कंगना रनोट, वीडियो में कहा- 'आगे बढ़ने वालों के रास्ते में रुकावटें आती हैं'

 

फिल्म डॉन 3 से अभिनेता रणवीर सिंह के कथित तौर पर बाहर होने और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की ओर से असहयोग आदेश जारी किए जाने की चर्चाओं के बीच अभिनेत्री और सांसद कंगना रनोट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।मंगलवार को अपनी आगामी फिल्म भारत भाग्य विधाता के ट्रेलर लॉन्च कार्यक्रम में पहुंचीं कंगना ने इस मुद्दे पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सफलता की राह में चुनौतियां और रुकावटें आना सामान्य बात है।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/shqZeJIU1Ic?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/shqZeJIU1Ic/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

'मुझे भी कई लोगों ने बैन किया था'

मीडिया से बातचीत के दौरान जब कंगना से रणवीर सिंह पर लगे कथित बैन और विवाद को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जो लोग आगे बढ़ते हैं, उन्हें अक्सर विरोध और बाधाओं का सामना करना पड़ता है।

कंगना ने कहा कि उनके करियर में भी ऐसे कई मौके आए जब कुछ लोगों ने उन्हें बैन करने या काम से दूर रखने की कोशिश की थी। हालांकि, उनका मानना है कि ऐसी परिस्थितियां किसी व्यक्ति की प्रगति को स्थायी रूप से नहीं रोक सकतीं।

'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता'

कंगना रनोट ने कहा कि यदि कोई अपने काम और लक्ष्य पर केंद्रित रहता है, तो विरोध या प्रतिबंध जैसी परिस्थितियां ज्यादा मायने नहीं रखतीं। उन्होंने संकेत दिया कि कलाकारों को अपने काम पर ध्यान देना चाहिए और चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए।

चर्चा में है रणवीर सिंह का नाम

हाल के दिनों में डॉन 3 को लेकर कई तरह की अटकलें सामने आई हैं। इसी बीच रणवीर सिंह के फिल्म से जुड़े भविष्य और फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि, इन मुद्दों पर संबंधित पक्षों की ओर से आधिकारिक स्थिति का इंतजार किया जा रहा है।

फिलहाल कंगना रनोट का यह बयान सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी टिप्पणी को कई लोग संघर्ष और आत्मविश्वास का संदेश मान रहे हैं, जबकि कुछ इसे मौजूदा विवाद पर उनकी व्यक्तिगत राय के रूप में देख रहे हैं।