×

Jhanvi Kapoor ने गुड लक जेरी के सेट पर मनाया जन्मदिन, देखें तस्वीरें

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जाह्ववी कपूर इन दिनों अपने अगले प्रोजेक्ट में काफी ज्यादा व्यस्त हैं। अब इसी बीच जाह्ववी कपूर ने बीते दिन यानी कि 6 मार्च को अपना जन्मदिन मनाया है। जाह्ववी कपूर ने 6 मार्च को अपनी जिंदगी के 24 साल पूरे कर लिए है। अब इस खास मौके पर जाह्ववी कपूर को हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में विश किया है। अभिनेत्री की बहन खुशी कपूर ने जाह्ववी कपूर के बचपन का एक वीडियो शेयर करते हुए उनको जन्मदिन की बधाई दी है। जिसमे जाह्ववी कपूर डांस करते हुए नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर जाह्ववी कपूर का ये वीडियो वायरल हो रहा है। जाह्ववी कपूर ने अपने जन्मदिन को अपनी फिल्म की टीम के साथ बेहद साधारण तरीके से सेलिब्रेट किया है। जाह्ववी कपूर ने अपनी फिल्म के सेट पर अपना बर्थडे केक काटते हुए दिखाएं दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्म की टीम के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाई है। जाह्ववी कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें काफी तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में वो अपने क्रू और मेंबर्स के साथ नजर आ रही है। सोशल मीडिया पर ये तस्वीरें वायरल हो रही है जिसको जाह्ववी कपूर के चाहने वाले पसंद कर रहे है। अगर हम बात करें जाह्ववी कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाली है। जिसमे रूही फिल्म है जो इसी 11 मार्च को रिलीज होगी इस फिल्म में जाह्ववी कपूर के राजकुमार राव और वरूण शर्मा अहम रोल में नजर आने वाले है।

Ibrahim Ali Khan birthday: सैफ के बेटे इब्राहिम अली खान के बर्थडे बैश में शामिल हुए ये कलाकार

Taapsee Pannu: टैक्स चोरी मामले में आयकर की छापेमारी पर पहली बार सामने आई तापसी की प्रतिक्रया

Priyaank Sharma Wedding: कजिन भाई प्रियांक शर्मा की शादी में जमकर मस्ती करते नजर आई श्रद्धा कपूर, तस्वीरें वायरल