☰
×

जाह्नवी कपूर ने मां श्रीदेवी के ‘नगीना’ लुक को किया रीक्रिएट, वीडियो में जाने ओरी बने ऋषि कपूर; हैलोवीन पर याद किए पुराने पल

 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने शनिवार को हैलोवीन के मौके पर अपनी दिवंगत मां और दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी को खास अंदाज में याद किया। जाह्नवी ने 1986 में रिलीज हुई श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ के आइकॉनिक पोस्टर वाला लुक रीक्रिएट किया। इस दौरान उनके साथ सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरी भी नजर आए, जिन्होंने दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का लुक अपनाया। दोनों ने फिल्म से जुड़े कुछ यादगार पलों को दोबारा पेश किया।जाह्नवी ने इस खास मौके के लिए आइवरी रंग का कढ़ाईदार आउटफिट पहना। इसके साथ उन्होंने गुलाबी रंग का घूंघट लिया, जो फिल्म ‘नगीना’ के पोस्टर में श्रीदेवी के लुक की याद दिलाता है। वहीं ओरी ने ऋषि कपूर के अंदाज को अपनाकर इस रीक्रिएशन को खास बना दिया।

‘नगीना’ के पोस्टर को किया रीक्रिएट

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/IQHskZ7639s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IQHskZ7639s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

जाह्नवी और ओरी ने केवल कपड़े ही नहीं, बल्कि फिल्म से जुड़े पुराने पलों को भी दोहराने की कोशिश की। दोनों की तस्वीरों में ‘नगीना’ के पोस्टर और शूट डायरी से प्रेरित झलकियां देखने को मिलीं। जाह्नवी ने श्रीदेवी के मशहूर अंदाज को अपने तरीके से पेश किया।जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस खास फोटोशूट की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैलोवीन। दुनिया के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को दोहराना जरूरी था।”उन्होंने आगे बताया कि हैलोवीन के मौके पर लोग अपने पसंदीदा किदारों और पॉप कल्चर से जुड़े यादगार पलों की तरह तैयार होते हैं। कभी इसमें डरावना अंदाज होता है, तो कभी लोग मनोरंजन और मस्ती के लिए अपने पसंदीदा सितारों के लुक को अपनाते हैं।

मां श्रीदेवी की याद में खास अंदाज

जाह्नवी का यह लुक उनकी मां श्रीदेवी के प्रति एक खास श्रद्धांजलि के तौर पर भी देखा जा रहा है। श्रीदेवी की फिल्म ‘नगीना’ उनके करियर की यादगार फिल्मों में शामिल है। फिल्म में उनके किरदार और लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।जाह्नवी पहले भी कई मौकों पर अपनी मां से जुड़ी यादें और तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती रही हैं। इस बार उन्होंने हैलोवीन के बहाने श्रीदेवी के एक मशहूर फिल्मी लुक को फिर से जीवंत किया।वहीं ओरी के साथ उनकी तस्वीरों ने इस फोटोशूट को और दिलचस्प बना दिया। दोनों का यह अंदाज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।