☰
×

जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग की सलाह, वीडियो में बोलीं- पार्टनर को कभी कॉन्सर्ट में मत ले जाना; तारा सुतारिया से जुड़ा बयान!

 

एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में वह एक्टर वरुण धवन के साथ टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में पहुंचीं। शो के दौरान रैपिड-फायर राउंड में जाह्नवी ने वीर पहाड़िया को डेटिंग से जुड़ी एक सलाह दी। करण जौहर ने उनसे पूछा कि वह वीर को क्या सलाह देना चाहेंगी। इस पर जाह्नवी ने कहा कि उन्हें अपनी पार्टनर को कभी किसी कॉन्सर्ट में नहीं ले जाना चाहिए। जाह्नवी का यह जवाब सामने आने के बाद इसे तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के कथित ब्रेकअप से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, जाह्नवी ने अपने जवाब में किसी का नाम लेकर इस पुराने विवाद का जि नहीं किया।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/WGbjcq5sSzo?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/WGbjcq5sSzo/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

तारा और वीर की डेटिंग की खबरें

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के रिश्ते को लेकर साल 2025 की शुरुआत में चर्चाएं शुरू हुई थीं। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया था। उनकी साथ में मौजूदगी के बाद डेटिंग की खबरें सामने आईं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर सार्वजनिक रूप से क्या कहा, इसे लेकर अलग-अलग चर्चाएं होती रहीं।इसके बाद दिसंबर 2025 में मुंबई में हुए पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसी घटना के बाद तारा और वीर के रिश्ते में अनबन और ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई थीं।

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में क्या हुआ था?

दरअसल, एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया स्टेज पर पहुंची थीं। इस दौरान सिंगर ने उन्हें गले लगाया और गाल पर किस किया था। कॉन्सर्ट में मौजूद दर्शकों के बीच वीर पहाड़िया भी थे। कार्यक्रम के दौरान उनके रिएक्शन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो को लेकर दावा किया गया कि वीर उस समय असहज नजर आ रहे थे।इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दी थीं। कई लोगों ने इसे तारा और वीर के रिश्ते से जोड़कर देखा, जबकि कुछ ने वायरल वीडियो के आधार पर उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठाए।

जाह्नवी के जवाब ने फिर बढ़ाई चर्चा

अब ‘कॉफी विद करण 9’ में जाह्नवी कपूर की ओर से वीर पहाड़िया को दी गई कॉन्सर्ट वाली सलाह के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। सोशल मीडिया पर उनके बयान को एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट में हुए पुराने वाकये से जोड़कर देखा जा रहा है।हालांकि, जाह्नवी ने यह सलाह किस संदर्भ में दी, इसकी उन्होंने विस्तार से कोई वजह नहीं बताई। ऐसे में इसे तारा और वीर के रिश्ते पर सीधी टिप्पणी मानना सही नहीं होगा। फिलहाल शो में दिया गया उनका छोटा-सा जवाब मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बना हुआ है।