×

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में जैकलीन फर्नांडिस की मुश्किलें बढ़ीं, वीडियो में जाने ईडी ने गवाह बनाने की मांग का किया विरोध

 

करीब 200 करोड़ रुपए के कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez की कानूनी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को दिल्ली की एक अदालत में उनकी उस याचिका का कड़ा विरोध किया, जिसमें उन्होंने सरकारी गवाह बनने की अनुमति मांगी थी।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/h9JznO4uY3I?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/h9JznO4uY3I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

यह मामला ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े बड़े आर्थिक अपराध से संबंधित बताया जा रहा है। जांच एजेंसी का आरोप है कि अभिनेत्री को सुकेश के आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी होने के बावजूद उन्होंने उसके साथ संपर्क बनाए रखा और कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन से महंगे उपहार भी प्राप्त किए। अदालत में दाखिल अपने जवाब में ईडी ने स्पष्ट कहा कि जैकलीन फर्नांडिस को इस मामले में किसी तरह  अनभिज्ञ पीड़िता नहीं माना जा सकता। एजेंसी के अनुसार, वह सुकेश चंद्रशेखर की आपराधिक गतिविधियों और उसके बैकग्राउंड से पूरी तरह परिचित थीं, फिर भी वे उससे लगातार संपर्क में रहीं।

ईडी ने यह भी दावा किया कि अभिनेत्री और सुकेश के बीच संपर्क नियमित और लंबे समय तक बना रहा, जिसे एजेंसी ने “सस्टेंड कॉन्टैक्ट” बताया है। इसी आधार पर ईडी ने उनकी सरकारी गवाह बनने की मांग को अनुचित बताते हुए अदालत से याचिका खारिज करने की अपील की है।इस मामले की सुनवाई स्पेशल जज प्रशांत शर्मा की अदालत में हो रही है, जहां ईडी और बचाव पक्ष दोनों की दलीलों पर विचार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि यह मामला देश के सबसे चर्चित आर्थिक अपराध मामलों में से एक है, जिसमें करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप लगाए गए हैं। जांच एजेंसी का कहना है कि वह इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।फिलहाल अदालत में मामला विचाराधीन है और सभी पक्षों की दलीलों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।