टीवी शो ‘बिग बॉस 20’ के दूसरे ‘वीकेंड का वार’ में शनिवार को ट्रोलर्स पर जमकर भड़के। सलमान खान ने बॉडी शेमिंग और एज शेमिंग पर नाराजगी जताई।
बॉलीवुड के चर्चित कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर एक बार फिर खुशियां आई हैं। दोनों शनिवार को दूसरी बार माता-पिता बने। दीपिका ने एक बेटी को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी फैंस के साथ साझा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर न्यूबॉर्न बेबी गर्ल के पैरों के निशान वाली तस्वीर शेयर की है।इस पोस्ट के साथ दीपिका और रणवीर ने गुड न्यूज शेयर की। पोस्ट में नजर वाली इमोजी भी बनाई गई है। हालांकि, कपल ने अभी अपनी नवजात बेटी का चेहरा सार्वजनिक नहीं किया है।
19 अप्रैल को की थी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 19 अप्रैल को दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। कपल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें उनकी बड़ी बेटी दुआ एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट पकड़े नजर आई थीं। टेस्ट किट पर पॉजिटिव रिजल्ट दिखाई दे रहा था।तस्वीर में रणवीर अपनी बेटी दुआ को गोद में लिए हुए थे। हालांकि, रणवीर का चेहरा तस्वीर में नजर नहीं आ रहा था। वहीं, दुआ का भी आधा चेहरा ही दिखाई दे रहा था। इस पोस्ट के जरिए कपल ने परिवार में एक और सदस्य के आने की जानकारी फैंस को दी थी।
दूसरी प्रेग्नेंसी के दौरान शेयर की थीं फैमिली फोटोज
दीपिका और रणवीर ने 8 सितंबर 2026 को अपनी फैमिली फोटोज भी शेयर की थीं। ये तस्वीरें उनकी बड़ी बेटी दुआ के दूसरे जन्मदिन के मौके पर ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की गई थीं।इन तस्वीरों में दीपिका पादुकोण बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। तस्वीरों में रणवीर सिंह और उनकी बेटी दुआ भी दिखाई दे रहे थे। फैमिली फोटोज सामने आने के बाद फैंस के बीच दीपिका की दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिली थी।
अब चार सदस्यों का हुआ परिवार
दूसरी बेटी के जन्म के साथ दीपिका और रणवीर का परिवार अब चार सदस्यों का हो गया है। इससे पहले दोनों की एक बेटी दुआ है। कपल ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा काफी हद तक प्राइवेसी बनाए रखी है और अपनी बेटी का चेहरा भी सार्वजनिक रूप से नहीं दिखाया है।अब दूसरी बेटी के जन्म की खबर सामने आने के बाद फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स की ओर से कपल को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। फिलहाल दीपिका और रणवीर ने अपनी नवजात बेटी की तस्वीर या नाम से जुड़ी कोई जानकारी साझा नहीं की है।