☰
×

दुबई की शादी में साथ झूमे हनी सिंह और आतिफ असलम, वीडियो में देंखे गले मिलकर मनाया जश्न

 

भारतीय रैपर और सिंगर हनी सिंह और पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दोनों दुबई में आयोजित एक शादी समारोह में साथ डांस करते और एक-दूसरे के गले मिलते नजर आए। यह शादी पाकिस्तानी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर बिलाल आसिफ की थी।

दुबई में हुए इस समारोह को सादिक सलीम ने होस्ट किया था। उन्होंने ही सोशल मीडिया पर हनी सिंह और आतिफ असलम की तस्वीरें और वीडियो साझा किए। सादिक के मुताबिक, हनी सिंह पूरे जोश के साथ समारोह में पहुंचे थे। वहीं, आतिफ असलम अपने कॉन्सर्ट की रिहर्सल पूरी करने के बाद शादी में शामिल हुए। उन्होंने पहले ही इस कार्यक्रम में आने का वादा किया था और व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद उसे निभाया।

अबरार-उल-हक के गानों पर भी किया डांस

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/4ff9qBs_qME?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/4ff9qBs_qME/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सादिक सलीम ने दोनों कलाकारों की साथ में डांस करते हुए तस्वीर भी साझा की। उन्होंने बताया कि हनी सिंह और आतिफ असलम पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक के गानों पर भी थिरकते नजर आए। समारोह में दोनों की मौजूदगी और उनके आपसी गर्मजोशी भरे अंदाज ने लोगों का ध्यान खींचा।तस्वीरों और वीडियो में दोनों कलाकार एक-दूसरे से मिलते, गले लगते और शादी के जश्न में शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर इस मुलाकात को लेकर चर्चा हो रही है।

पाकिस्तानी सीरीज पर विवाद का भी किया जिक्र

सादिक सलीम ने अपनी पोस्ट में भारत में पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज को रोकने की मांग से जुड़े विवाद पर भी टिप्पणी की। उन्होंने लिखा कि एक तरफ पाकिस्तानी सीरीज को रोकने के लिए शिकायत दर्ज कराई जा रही है, जबकि दूसरी तरफ दुबई में संगीत, दोस्ती और खुशियों का जश्न मनाया जा रहा है।उन्होंने इसे दुबई की खासियत बताते हुए कहा कि यहां अलग-अलग देशों के कलाकार एक साथ मिलकर खुशियां साझा करते नजर आते हैं। हनी सिंह और आतिफ असलम की इस मुलाकात को भी इसी माहौल से जोड़कर देखा जा रहा है।