‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, वीडियो में जाने भारत में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई
संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के सातवें हफ्ते में भी फिल्म की कमाई की रफ्तार बनी हुई है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैक्निल्क के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 44वें दिन यानी सातवें शनिवार को 9.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए पहुंच गया है। फिल्म की लगातार कमाई को देखते हुए मेकर्स और कलाकारों के लिए यह बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। सातवें सप्ताह में भी दर्शकों का सिनेमाघरों तक पहुंचना फिल्म की मजबूत पकड़ को दिखाता है।
भारत में नेट कलेक्शन 258 करोड़ के पार
‘हनुमान अंश’ ने भारत में अब तक 258.13 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन 304.80 करोड़ रुपए हो चुका है।ओवरसीज मार्केट में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। विदेशों से फिल्म ने करीब 24.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। भारत और विदेशी बाजार की कमाई को मिलाकर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 329.30 करोड़ रुपए पहुंच गया है।
सातवें हफ्ते में भी जारी है कमाई
आमतौर पर रिलीज के कई सप्ताह बाद फिल्मों की कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन ‘हनुमान अंश’ की कमाई सातवें हफ्ते में भी जारी है। रिलीज के 44वें दिन 9.75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पकड़ को दिखाता है।फिल्म की कहानी संत नीम करोली बाबा के जीवन से प्रेरित बताई गई है। आध्यात्मिक विषय और धार्मिक आस्था से जुड़े कंटेंट के कारण इसे दर्शकों का अलग वर्ग भी मिल रहा है।
‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी शनिवार को कमाए 4.50 करोड़
वहीं पंकज त्रिपाठी स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने भी शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर 4.50 करोड़ रुपए की कमाई की। इसके साथ फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 302.19 करोड़ रुपए पहुंच गया है।इसके अलावा वीकेंड पर रिलीज हुई नई फिल्मों ‘वाइब’ और ‘दायरा’ के बिजनेस में भी सुधार दर्ज किया गया है। शनिवार को दोनों फिल्मों की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली।
बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों के बीच मुकाबला भी देखने को मिल रहा है। हालांकि ‘हनुमान अंश’ रिलीज के सातवें सप्ताह में भी अपनी कमाई बनाए रखने में कामयाब नजर आ रही है। आने वाले दिनों में फिल्म की कुल कमाई कहां तक पहुंचती है, इस पर दर्शकों और फिल्म इंडस्ट्री की नजर बनी हुई है।