☰
×

टी-सीरीज ऑफिस में गणेश उत्सव की धूम, बप्पा के दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड सितारे; वीडियो में जाने सनी लियोनी से आयुष्मान तक ने लिया आशीर्वाद

 

गणेशोत्सव के मौके पर मुंबई में बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा देखने को मिला। टी-सीरीज के मुंबई स्थित कार्यालय में हर साल की तरह इस बार भी गणेश प्रतिमा स्थापित की गई। इसी अवसर पर सत्यनारायण पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े कलाकार शामिल हुए। सितारों ने बप्पा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। टी-सीरीज ऑफिस में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में वरुण धवन, कार्तिक आर्यन, टाइगर श्रॉफ, तृप्ति डिमरी, आयुष्मान खुराना समेत कई बॉलीवुड कलाकार पहुंचे। गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंचे ज्यादातर सितारे पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए। किसी ने कुर्ता-पायजामा पहना था तो कोई ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आया। सितारों ने बप्पा के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

जैकी श्रॉफ ने फोटोग्राफर्स को बांटा प्रसाद

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/cI5HaMWAjF0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/cI5HaMWAjF0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कार्यक्रम के दौरान अभिनेता जैकी श्रॉफ का भी खास अंदाज देखने को मिला। वह टी-सीरीज ऑफिस में मौजूद फोटोग्राफर्स को प्रसाद बांटते नजर आए। जैकी श्रॉफ अक्सर अपने देसी और सादगी भरे अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं और इस मौके पर भी उनका यही अंदाज देखने को मिला।

सनी लियोनी पति के साथ पहुंचीं

अभिनेत्री सनी लियोनी भी गणपति बप्पा के दर्शन करने के लिए अपने पति डेनियल वेबर के साथ टी-सीरीज कार्यालय पहुंचीं। इस दौरान सनी लियोनी पारंपरिक साड़ी में नजर आईं। उन्होंने बेहद सादगी भरे अंदाज में पूजा में हिस्सा लिया। वहीं उनके पति डेनियल वेबर कुर्ता-पायजामा पहने दिखाई दिए।दोनों ने बप्पा के सामने माथा टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पैपराजी ने उनकी तस्वीरें भी क्लिक कीं।

तृप्ति डिमरी और नेहा शर्मा भी पहुंचीं

अभिनेत्री तृप्ति डिमरी भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुईं। वह सादगी भरे पारंपरिक परिधान में नजर आईं। उनके अलावा नेहा शर्मा, रकुल प्रीत सिंह और पलक तिवारी भी गणपति बप्पा का आशीर्वाद लेने टी-सीरीज ऑफिस पहुंचीं। सभी अभिनेत्रियां ट्रेडिशनल आउटफिट में काफी खूबसूरत नजर आईं।

आयुष्मान खुराना पत्नी के साथ पहुंचे

अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी पत्नी ताहिरा कश्यप के सा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दोनों ने एथनिक आउटफिट पहना हुआ था। आयुष्मान और ताहिरा ने गणपति बप्पा की पूजा की और आशीर्वाद लिया।गणेशोत्सव के दौरान मुंबई में अलग-अलग जगहों पर सेलिब्रिटीज के बप्पा के दर्शन करने का सिलसिला जारी रहता है। टी-सीरीज ऑफिस में आयोजित इस कार्यक्रम में भी फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारे एक साथ नजर आए। पूजा और दर्शन के दौरान सभी सितारे श्रद्धा के रंग में रंगे दिखाई दिए। कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर भी चर्चा में रहे।