×

अमिताभ बच्चन की बिगडी तबीयत की खबरों से फैंस चिंतित, वीडियो में देखें आनन फानन में पहुंचे नानावटी अस्पताल 

 

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को लेकर सोशल मीडिया और फिल्म जगत में चिंता बढ़ गई है। मीडिया रिपोर्ट्स और एक यूट्यूब चैनल के दावे के अनुसार, अमिताभ बच्चन को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, बच्चन परिवार या अस्पताल प्रशासन की ओर से अब तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।पत्रकार विक्की ललवानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर दावा किया है कि अमिताभ बच्चन को 16 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उन्हें अस्पताल की ए-विंग की तीसरी मंजिल पर रखा गया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि वह मंगलवार शाम खुद नानावटी अस्पताल पहुंचे थे ताकि खबर की पुष्टि कर सकें।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/67LSdYOBMEk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/67LSdYOBMEk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

वीडियो में यह भी दावा किया गया है कि अभिनेता अभिषेक बच्चन मंगलवार शाम करीब साढ़े चार बजे अपने पिता से मिल अस्पताल पहुंचे थे। इन खबरों के सामने आने के बाद अमिताभ बच्चन के फैंस सोशल मीडिया पर उनकी सेहत को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।रिपोर्ट्स के अनुसार, अमिताभ बच्चन लंबे समय से पेट संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं। हालांकि उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थि को लेकर कोई आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि 80 वर्ष की उम्र पार कर चुके अमिताभ बच्चन आज भी फिल्मों, विज्ञापनों और टीवी कार्यक्रमों में सक्रिय हैं। उनकी ऊर्जा और काम के प्रति समर्पण को लेकर फैंस हमेशा प्रेरित रहते हैं। ऐसे में उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने करोड़ों प्रशंसकों को चिंतित कर दिया है।सोशल मीडिया पर बिग बी के समर्थन में बड़ी संख्या में लोग पोस्ट कर रहे हैं। कई फैंस ने उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हुए उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की है। फिलहाल सभी की नजर बच्चन परिवार या अस्पताल प्रशासन की आधिकारिक प्रतिक्रिया पर टिकी हुई है। जब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इन खबरों को केवल मीडिया रिपोर्ट्स और दावों के तौर पर ही देखा जा रहा है।