×

ट्रेलर लॉन्च के बाद आलिया भट्ट के करीब पहुंचा फैन, बॉडीगार्ड ने तुरंत हटाया; वीडियो वायरल

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शुक्रवार को अपनी अपकमिंग फिल्म ‘डोंट बी शाय’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुईं। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वह बाहर निकल रही थीं, तभी भीड़ के बीच एक फैन सेल्फी लेने के लिए उनके काफी करीब पहुंचने की कोशिश करने लगा।इस दौरान आलिया के बॉडीगार्ड ने तुरंत स्थिति संभाली और फैन को तेजी से साइड कर दिया। हालांकि, उस वक्त आलिया का ध्यान फैन की तरफ नहीं था। वह दूसरे फैन्स के साथ तस्वीरें खिंचवाने में व्यस्त थीं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आलिया फैन्स से मिल रही हैं और कुछ लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे हैं।इसी बीच एक फैन आगे बढ़कर एक्ट्रेस के काफी करीब आने लगता है, तभी सुरक्षा में तैनात बॉडीगार्ड उसे पीछे कर देता है।

‘डोंट बी शाय’ से प्रोड्यूसर के तौर पर जुड़ी हैं आलिया

आलिया भट्ट की फिल्म ‘डोंट बी शाय’ उनके प्रोडक्शन बैनर के तहत बनाई जा रही है। फिल्म की कहानी प्यार और जिंदगी के अहम फैसलों के बीच के रिश्तों को दिखाती है।यह फिल्म 25 सितंबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर फैन्स में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

पहले भी सामने आ चुका है ऐसा मामला

यह पहली बार नहीं है जब आलिया भट्ट के साथ सुरक्षा से जुड़ा मामला सामने आया हो। साल 2024 में भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक फैन एयरपोर्ट पर आलिया के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करता नजर आया था।उस दौरान भी सुरक्षा कर्मी ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए फैन को पीछे हटा दिया था। सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर ऐसे मामले अक्सर चर्चा में रहते हैं, खासकर जब सार्वजनिक जगहों पर बड़ी संख्या में फैन्स मौजूद होते हैं।