☰
×

55 की उम्र में भी सैफ अली खान की गजब फिटनेस, योग करते हुए शेयर किया वीडियो; करीना कपूर ने किया मजेदार कमेंट

 

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान अपनी फिटनेस और अनुशासित लाइफस्टाइल को लेकर एक बार फिर चर्चा में हैं। अभिनेता ने बुधवार को पहली बार सोशल मीडिया पर अपना फिटनेस वीडियो शेयर किया। इसमें वह योग करते हुए और अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद फैंस उनकी फिटनेस की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, पत्नी करीना कपूर ने भी इस पर मजेदार अंदाज में प्रतिक्रिया दी।

करीना ने सैफ के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'लगता है तुम सूर्य नमस्कार करने में मुझसे आगे निकल रहे हो।' उनका यह कमेंट सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। सैफ और करीना दोनों ही अपनी फिटनेस और नियमित वर्कआउट के लिए जाने जाते हैं।

राजस्थान के खूबसूरत माहौल में योग करते दिखे सैफ

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/6QtbtTP1xAc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6QtbtTP1xAc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सैफ अली खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया है। इसमें वह राजस्थान के रावल नर्लई के खूबसूरत प्राकृतिक माहौल में योग करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में सैफ शॉर्ट्स पहने एक के बाद एक योग की अलग-अलग मुद्राएं करते दिखाई देते हैं। इस दौरान उनका शरीर का संतुलन, टोंड फिजीक और फिटनेस साफ नजर आती है।अभिनेता ने वीडियो के साथ अपने फिटनेस रूटीन और काम पर वापसी को लेकर भी संदेश दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'अब काम पर वापस लौटने का समय है। सबसे पहले मन, फिर शरीर। नए साल के लिए दोबारा सही रास्ते पर लौटना है।'

फिटनेस को लेकर गंभीर हैं सैफ और करीना

सैफ अली खान और करीना कपूर लंबे समय से अपनी फिटनेस को लेकर सजग रहे हैं। दोनों अक्सर योग, एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल से जुड़ी बातें साझा करते रहते हैं। सैफ का यह वीडियो भी दिखाता है कि वह काम के साथ-साथ अपनी सेहत और शारीरिक संतुलन पर खास ध्यान दे रहे हैं।वीडियो में सैफ जिस सहजता से योग की मुद्राएं करते नजर आ रहे हैं, उससे उनकी फिटनेस और नियमित अभ्यास का अंदाजा लगाया जा सकता है। करीना की मजेदार प्रतिक्रिया ने इस पोस्ट को और खास बना दिया है।