×

Salman Khan Movies: ईद पर रिलीज सलमान खान की इन फिल्मों ने की ताबड़तोड़ कमाई, देखें लिस्ट

 

सलमान खान की फिल्म राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई रिलीज हो चुकी है। बता दें कि ये फिल्म पिछले साल ही ईद के मौके पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना काल की वजह से ऐसा संभव नहीं हो पाया था। जिसके बाद सलमान खान ने फैंस से अगली ईद पर रिलीज करने का कमिटमेंट किया था। जो अब सलमान ने पूरा कर लिया है। बता दें कि सलमान खान हर साल ईद पर अपनी फिल्में रिलीज करते है। ऐसे में आज हम आपको सलमान खान की ईद पर रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बताने जा रहे है जिसने बॉक्स आफिस पर शानदार कमाई भी की थी। ये कहा जा सकता है कि हर साल ईद रिलीज पर सलमान खान का कब्जा होता है। ये परंपरा साल 2010 से चली आ रही है।

भारत

इसके बाद साल 2019 में सलमान खान की फिल्म भारत रिलीज हुई जिसने ईद पर अब तक सबसे ज्यादा कमाई की थी। फिल्म ने पहले दिन 40.30 करोड़ का कारोबार किया था।

दबंग

साल 2010 में सलमान खान की फिल्म दबंग रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स आफिस पर पहले दिन 14.50 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म के साथ ही अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत की थी। दबंग फिल्म सलमान खान के करियर की सुपरहिट फिल्मों की लिस्ट में आती है।

बजरंगी भाईजान

साल 2015 में सलमान खान की फिल्म बजरंगी भाईजान रिलीज हुई थी। जिसने बॉक्स आफिस पर 27. 25 करोड़ की कमाई की थी। पहले दिन भले ही फिल्म ने अच्छी कमाई नही की हो लेकिन बाद में फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिला।

रेस 3

साल 2018 में उनकी फिल्म रेस 3 रिलीज हुई जो बॉक्स आफिस पर औसत ही कमाई कर पाई। फिल्म ने पहले दिन 29.17 करोड़ का कारोबार कर पाई थी।

एक था टाइगर

इसके बाद अगले साल यानी 2012 सलमान खान की फिल्म एक था टाइगर रिलीज हुई। जिसको बॉक्स आफिस पर सबसे ज्यादा प्यार मिला। फिल्म ने 32.93 करोड़ का कारोबार पहले दिन किया था। जो सलमान खान की पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली ​फिल्म बनी थी।

बॉडीगॉर्ड

साल 2011 में सलमान खान की फिल्म बॉडीगॉर्ड रिलीज हुई थी। जिसको उनके फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म में सलमान खान के साथ करीना कपूर खान अहम रोल में नजर आई थी। जिसने बॉक्स आफिस पर करीब 21.60 करोड़ का कारोबार किया था।

ट्यूबलाइट

साल 2017 में सलमान खान की फिल्म ट्यूबलाइट रिलीज हुई लेकिन ये फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। फिल्म ने बॉक्स आफिस पर 21.15 करोड़ की कमाई की थी।

सुल्तान

इसके बाद साल 2016 में सलमान खान की फिल्म सुल्तान रिलीज हुई। जिसने बॉक्स आफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड कायम किए थे। फिल्म ने पहले दिन 36.54 करोड़ की कमाई की थी। जिसमे उनके साथ अनुष्का शर्मा नजर आई थी।

किक

इसके बाद साल 2014 में सलमान खान की फिल्म किक रिलीज हुई थी। जिसमे उनके साथ अभिनत्री जैकलीन नजर आई थी। जिसने बॉक्स आफिस पर 26.40 करोड़ का कारोबार किया था।

Eid ul Fitr 2021: बॉलीवुड कलाकारों ने फैंस को दी ईद उल फ़ित्र की मुबारकबाद

Eid Special Song: इन बॉलीवुड गानों से ईद पार्टी को बनाए खास, शानदार है लिस्ट

Shaheer Sheikh: जल्द पापा बनने वाले हैं अभिनेता शहीर शेख, पिछले साल रचाई थी रूचिका कपूर से शादी