×

Baaghi 3 Song Do you Love Me सॉन्ग हुआ रिलीज

 

बॉलीवुड के अभिनेता टाइगर श्रॉफ की अगली फिल्म बागी 3 है जो इसी 6 मार्च को देशभर के सिनेमाघरों में रिजीज होने वाली है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर और गाना लोगों के बीच काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है। बीते दिन फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसको दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही चर्चा में छा गया था। आम जन से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स ने ट्रेलर की तारीफ की थी। इसके अलावा अभिनेत्री टाइगर श्रॉफ के दमदार एक्शन और स्टंट सीन्स की तारीफ की थी। ट्रेलर देखने के बाद अब फैंस फिल्म की रिलीज का इंतजार बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे हैं। फिल्म तो 6 मार्च को रिलीज होगी। लेकिन इससे पहले फिल्म बागी 3 के गाने धमाल मचा रहे हैं। आज फिल्म का तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसमें अभिनेत्री दिशा पाटनी अपने किलर मूव्स अदाए बिखेरती हुई दिखाई दे रही है। गाने के बोल ‘Do you Love Me’। जिसमे दिशा पाटनी का बेहद बोल्ड और हॉट अवतार देखने को मिला है। इसके अलावा दिशा के साथ इस गाने में टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फिल्म बागी 3 में दिशा पाटनी का सिर्फ गेस्ट अपीयरेंस ही है। इससे पहले फिल्म बागी 3 के दस बहाने और भंकस सॉन्ग रिलीज किया गया था। जिसको लोगों ने पसंद किया गया था। फिल्म में मुख्य किरदार के रूप में श्रद्धा कपूर फिल्म में टाइगर श्रॉफ के अलावा जैकी श्रॉफ, रितेश देशमुख और अंकिता लोखंडे नजर आएंगी। इसका निर्देशन अहमद खान ने किया है। ऐसा कहा जा रहा है कि बागी-3 भी पिछली बागी फ्रैंचाइजी की तरह बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली है।

आज फिल्म बागी 3 का तीसरा गाना रिलीज कर दिया गया है। जिसमें दिशा पाटनी अपने किलर मूव्स अदाए बिखेरती हुई दिखाई दे रही है। गाने के बोल 'Do you Love Me'। इसके अलावा दिशा के साथ इस गाने में टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। फिल्म बागी 3 6 मार्च को रिलीज होगी। Baaghi 3 Song Do you Love Me सॉन्ग हुआ रिलीज