×

शादी के 9 साल बाद माता-पिता बने दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया, फुटेज में देंखे जुड़वा बेटों के जन्म से घर में खुशियों की बहार

 

टेलीविजन की लोकप्रिय एक्ट्रेस Divyanka Tripathi और अभिनेता Vivek Dahiya के घर आखिरकार खुशियों ने दस्तक दे दी है। शादी के 9 साल बाद यह स्टार कपल माता-पिता बन गया है। मंगलवार को मुंबई में दिव्यांका ने जुड़वा बेटों को जन्म दिया, जिसकी जानकारी कपल ने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की।दिव्यांका और विवेक ने इंस्टाग्राम पर एक कोलेब पोस्ट शेयर करते हुए अपनी खुशी जाहिर की। पोस्ट में दोनों ने लिखा, “आखिरकार इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे बेटे आ गए हैं और जिंदगी अब पहले से भी ज्यादा खूबसूरत लग रही है। हमारे करण-अर्जुन आ गए।”

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/aIhAVCTpkFY?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/aIhAVCTpkFY/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

कपल ने आगे लिखा, “दिव्यांका और मुझे पेरेंटहुड के इस नए खूबसूरत सफर की शुरुआत के लिए आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।” इस पोस्ट के सामने आते ही टीवी इंडस्ट्री और फैंस की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया।पोस्ट के साथ साझा की ग तस्वीर में बेहद प्यारा संदेश भी लिखा गया था— “हमने भगवान से खुशियां मांगीं और भगवान ने कहा, डबल ले लो।” इसी संदेश के जरिए कपल ने जुड़वा बच्चों के जन्म की जानकारी दी।

सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे कपल को बधाई दे रहे हैं। लोगों ने दिव्यांका और विवेक की पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स की बाढ़ ला दी है।Yeh Hai Mohabbatein फेम दिव्यांका त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री की सबसे पसंदीदा अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। वहीं विवेक दहिया भी कई लोकप्रिय टीवी शोज में नजर आ चुके हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो के सेट पर हुई थी, जिसके बाद दोस्ती प्यार में बदली और फिर साल 2016 में दोनों ने शादी कर ली थी।

शादी के बाद से ही फैंस इस कपल के माता-पिता बनने का इंतजार कर रहे थे। अब जुड़वा बेटों के जन्म की खबर ने उनके चाहने वालों को बेहद खुश कर दिया है।मनोरंजन जगत के जानकारों का कहना है कि दिव्यांका और विवेक टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में शामिल हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की मजबूत फैन फॉलोइंग है और यही वजह है कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी खबरें तेजी से चर्चा में आ जाती हैं। फिलहाल मां और दोनों बच्चे स्वस्थ बताए जा रहे हैं। कपल के घर खुशियों का माहौल है और फैंस लगातार उनके नए सफर के लिए शुभकामनाएं भेज रहे हैं।