×

Anurag Kashyap की हुई एन्जिओप्लास्टि, सीने में हुई थी दर्द की शिकायत

 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अनुराग कश्यप की हाल ही में एनजीओप्लास्टि करवाई गई है। बता दें कि डायरेक्टर अनुराग कश्यप को सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्होंने डॉक्टर के परामर्श के बाद एनजीओप्लास्टि करवाई है। खबरों के अनुसार डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि, अनुराग कश्यप के हार्ट में ब्लॉकेज है। डॉक्टर ने उनकी सर्जरी की है। हालांकि इस वक्त अनुराग कश्यप की तबीयत ठीक है और वो इन दिनों बेड रेस्ट पर है। इस बात की जानकारी खुद अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने दी है। डायरेक्टर अनुराग कश्यप के प्रवक्ता ने बताया कि, डायरेक्टर को पिछले हफ्ते सीने में दर्द की शिकायत होती हुई और इसके बाद वो डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गए। ऐसे में डॉक्टर ने उनको एंजियोग्राफी की और बताया कि उनके हार्ट में कई ब्लॉकेज है। जिसके बाद उनकी तत्काल सर्जरी की गई है। हालांकि अभी डायरेक्टर बेड रेस्ट पर हैं और वो जल्द ही काम पर लौटने की उम्मीद जताई जा रही है। अगर हम बात करें अनुराग कश्यप की तो वो बीते दिनों उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब अभिनेत्री पायल घोष ने उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।सिर्फ इतना ही नहीं अभिनेत्री ने अनुराग कश्यप के खिलाफ मुंबई पुलिस स्टेशन में एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। अगर हम बात करें अनुराग कश्यप के काम की तो वो इन दिनों अपनी फिल्म दोबारा फिल्म पर काम कर रहे है। जिसमे उनके अलावा अभिनेत्री तापसी पन्नू अहम रोल में नजर आने वाली है। फिल्म की शूटिंग बीते दिनों ही मेकर्स ने शुरू कर दी थी।

Sapna Chaudhary: सपना चौधरी के नए गाने में उनका लुक देखकर फिदा हुए फैंस

YRF: OTT प्लेटफॉर्म पर कदम रखने की तैयारी में आदित्या चोपड़ा, जल्द करेंगे ये बड़ा ऐलान

Prabhas: टॉम क्रूज के साथ मिशन इंपॉसिबल 7 में नजर आएंगे प्रभास, जाने डायरेक्टर का जवाब