×

दीपिका पादुकोण की ‘किंग’ शूटिंग की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी के दौरान लुक और ड्रेस चर्चा में

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हुई हैं, जिनमें वह अभिनेता शाहरुख खान के साथ नजर आ रही हैं। ये तस्वीरें साउथ अफ्रीका के केपटाउन की बताई जा रही हैं, जहां फिल्म की शूटिंग चल रही है।तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच दीपिका पादुकोण के लुक की काफी चर्चा हो रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके स्टाइल और सादगी की तारीफ कर रहे हैं, खासकर इस बात को लेकर कि प्रेग्नेंसी के दौरान भी वह प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के साथ शूटिंग जारी रखे हुए हैं।

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/KHjkSs3omk0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/KHjkSs3omk0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसी बीच, दीपिका के लुक में नजर आई ड्रेस को लेकर भी इंटरनेट पर काफी उत्सुकता देखने को मिली। फैंस ने जब उनकी ड्रेस की डिटेल्स सर्च की, तो पता चला कि उन्होंने जो आउटफिट पहना है, उसकी कीमत करीब 47,000 रुपये थी। हालांकि यह ड्रेस फिलहाल 50 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद लगभग 23,537 रुपये में उपलब्ध थी।जानकारी के अनुसार, बढ़ती डिमांड और वायरल होने के बाद यह ड्रेस अब ऑनलाइन वेबसाइट पर आउट ऑफ स्टॉक हो चुकी है। दीपिका का यह लुक तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर ट्रेंड कर रहा है और कई फैशन पेजेज भी इसे रीक्रिएट करने की कोशिश में जुट गए हैं।

फिल्म ‘किंग’ को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह है, और अब सेट से सामने आ रही तस्वीरों ने इस चर्चा को और बढ़ा दिया है। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है, जिसे लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। फिलहाल दीपिका की इन तस्वीरों ने न सिर्फ फिल्म को लेकर क्रेज बढ़ाया है, बल्कि उनके फैशन सेंस और प्रोफेशनलिज्म को लेकर भी खूब सराहना मिल रही है।