दीपिका पादुकोण ने दी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी, वीडियो में देंखे रणवीर सिंह के साथ फिर बनने वाली हैं माता-पिता
बॉलीवुड की चर्चित जोड़ी Deepika Padukone और Ranveer Singh एक बार फिर खुशखबरी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों जल्द ही दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और उनके फैंस के बीच उत्साह का माहौल है।
रविवार को दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी Dua के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की। इस पोस्ट के बाद उन्हें लगातार बधाइयों का तांता लग गया है।
खास बात यह है कि प्रेग्नेंसी के इस चरण में भी दीपिका अपने काम से ब्रेक लेने के मूड में नहीं हैं। इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों के अनुसार, वह अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारियों को पहले की तरह ही निभा रही हैं और आने वाली फिल्मों की शूटिंग जारी रखेंगी।
सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दीपिका फिल्म Raka की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह कुछ इंटेंस एक्शन सीक्वेंस भी फिल्मा रही हैं। बताया जा रहा है कि वे प्रेग्नेंसी के दौरान भी इस प्रोजेक्ट से जुड़ी शूटिंग को जारी रखने की योजना में हैं, हालांकि शूटिंग शेड्यूल को उनकी स्थिति के अनुसार एडजस्ट किया जा रहा है।
दीपिका पादुकोण को इंडस्ट्री में उनकी प्रोफेशनलिज्म और समर्पण के लिए जाना जाता है। वहीं रणवीर सिंह भी इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित बताए जा रहे हैं और परिवार के इस नए अध्याय को लेकर दोनों में खुशी का माहौल है।
फिलहाल यह खबर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों को शुभकामनाएं दी जा रही हैं और फैंस उनकी इस नई यात्रा के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।