☰
×

भारत में रिलीज पर विवाद, वीडियो में जाने फवाद-माहिरा की सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर जारी

 

नेटफ्लिक्स की पहली पाकिस्तान आधारित ओरिजिनल सीरीज ‘जो बचे हैं संग समेट लो’ का ट्रेलर जारी हो गया है। फवाद खान और माहिरा खान की जोड़ी एक बार फिर साथ नजर आने वाली है। हालांकि, सीरीज का ट्रेलर सामने आते ही भारत में इसकी रिलीज को लेकर विवाद शुरू हो गया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में इसके प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की है।तीन पीढ़ियों की छह प्रेम कहानियों पर आधारित यह सीरीज 4 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने वाली है। हालांकि, भारत में इसका प्रसारण होगा या नहीं, इस बारे में नेटफ्लिक्स की ओर से अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। ऐसे में भारतीय दर्शकों के बीच भी इसकी रिलीज को लेकर असमंजस बना हुआ है।

ट्रेलर की शुरुआत प्यार के संदेश से

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/FnjcIJJPDeI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FnjcIJJPDeI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

सीरीज के ट्रेलर की शुरुआत एक खास पंक्ति से होती है, 'हर प्रेम कहानी शुरू होने से पहले ही शुरू हो जाती है।' इसके बाद अलग-अलग किरदारों और उनकी प्रेम कहानियों की झलक दिखाई जाती है। कहानी में परिवार, रिश्तों, जिम्मेदारियों और प्यार के अलग-अलग पहलुओं को दिखाया गया है।ट्रेलर के साथ सीरीज का ओरिजिनल साउंडट्रैक भी जारी किया गया है, जिसमें कुल छह गाने शामिल हैं। सीरीज की कहानी तीन पीढ़ियों के इर्द-गिर्द घूमती है और इसमें छह प्रेम कहानियों को आपस में जोड़ा गया है।

फवाद और माहिरा के किरदारों की कहानी

सीरीज में अहद रजा मीर रोम में रहने वाले वकील सिकंदर की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि इकरा अजीज कलाकार लीजा के किरदार में नजर आएंगी। दोनों की कहानी भी शो के प्रमुख हिस्सों में शामिल है।वहीं, फवाद खान महमूद का किरदार निभा रहे हैं। महमूद की जिंदगी में परिस्थितियां ऐसा मोड़ लाती हैं कि उसे अपने कबीले की जिम्मेदारी संभालनी पड़ती है। इस दौरान उसका सनम सईद के किरदार विक्टोरिया के साथ जटिल रिश्ता भी दिखाया गया है।दूसरी ओर, माहिरा खान राहत की भूमिका में नजर आएंगी। उनकी कहानी अहमद अली अकबर और बिलाल अशरफ के किरदारों के बीच उलझती दिखाई देती है। ट्रेलर में रिश्तों के बीच पैदा होने वाली भावनात्मक परिस्थितियों और प्रेम की जटिलताओं की झलक मिलती है।

भारत में रिलीज रोकने की उठी मांग

सीरीज को लेकर भारत में विरोध भी शुरू हो गया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इसकी रिलीज रोकने की मांग की है। संगठन ने पाकिस्तान आधारित इस सीरीज के भारत में प्रसारण पर आपत्ति जताई है।अब देखना होगा कि 4 दिसंबर को निर्धारित ग्लोबल रिलीज के साथ यह सीरीज भारत में भी उपलब्ध होती है या नहीं। फिलहाल नेटफ्लिक्स की ओर से भारतीय रिलीज को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण नहीं आया है। f