☰
×

AI और डीपफेक के गलत इस्तेमाल पर चिरंजीवी-राम चरण ने अमित शाह से की मुलाकात, वीडियो में जाने गृह मंत्री ने सख्त नियम बनाने का दिया भरोसा

 

तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार चिरंजीवी और उनके बेटे राम चरण ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों कलाकारों ने फिल्म इंडस्ट्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डीपफेक तकनीक के बढ़ते गलत इस्तेमाल पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि इन तकनीकों का दुरुपयोग कलाकारों के अधिकारों, आत्मसम्मान और रचनात्मक काम के लिए खतरा बनता जा रहा है।

चिरंजीवी ने इस मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अमित शाह के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा कीं और बताया कि गृह मंत्री ने उनकी चिंताओं को गंभीरता से सुना। साथ ही सरकार की ओर से इस मामले में सख्त नियम और कड़े दंड का प्रावधान करने का भरोसा दिया।

कलाकारों के अधिकारों पर जताई चिंता

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/IQHskZ7639s?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/IQHskZ7639s/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

चिरंजीवी ने पोस्ट में लिखा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलना उनके लिए सम्मान की बात थी। मुलाकात के दौरान उन्होंने AI और डीपफेक तकनीक के गलत इस्तेमाल से फिल्म कलाकारों को होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से चर्चा की।उन्होंने बताया कि आज तकनीक की मदद से किसी भी कलाकार के चेहरे, आवाज और वीडियो का इस्तेमाल करके नकली कंटेंट तैयार किया जा सकता है। ऐसे कंटेंट को सोशल मीडिया पर प्रसारित करने से कलाकारों की छवि और निजी अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।चिरंजीवी के मुताबिक, AI और डीपफेक का अनधिकृत इस्तेमाल केवल कलाकारों की पहचान तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे उनके आत्मसम्मान और क्रिएटिव कंटेंट की सुरक्षा भी प्रभावित हो रही है।

अमित शाह ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

चिरंजीवी ने बताया कि अमित शाह ने उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और इस समस्या पर गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। गृह मंत्री ने कहा कि सरकार इस तरह के मामलों पर रोक लगाने के लिए सख्त नियम और कड़े दंड का प्रावधान करने की दिशा में कदम उठाएगी।इसके साथ ही अमित शाह ने चिरंजीवी और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को इस मामले में औपचारिक लिखित आवेदन जमा करने की सलाह दी, ताकि उनकी मांगों और समस्याओं पर आगे की प्रक्रिया शुरू की जा सके।

जी किशन रेड्डी को सौंपी गई जिम्मेदारी

मुलाकात के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को फिल्म इंडस्ट्री और सरकार के बीच इस मुद्दे पर समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसका उद्देश्य फिल्म जगत की चिंताओं को समझना और उनके समाधान के लिए जरूरी कदमों पर चर्चा करना है।चिरंजीवी और राम चरण की इस मुलाकात को फिल्म इंडस्ट्री में AI और डीपफेक के दुरुपयोग के खिलाफ उठाई गई अहम पहल के तौर पर देखा जा रहा है। अब फिल्म जगत की नजर इस बात पर रहेगी कि सरकार इस मामले में किस तरह के नियम और कानूनी प्रावधान लागू करती है।