सेलिना जेटली के जीवन में भावनात्मक दौर, वीडियो में जाने बेटे की कब्र पर पहुंचकर हुईं भावुक, तलाक की सुनवाई जारी
बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली के लिए पिछले कुछ महीने बेहद कठिन र भावनात्मक रूप से चुनौतीपूर्ण रहे हैं। भाई की यूएई में गिरफ्तारी से लेकर निजी जीवन में चल रही तलाक की प्रक्रिया तक, एक्ट्रेस लगातार मानसिक तनाव के दौर से गुजर रही हैं।इन दिनों सेलिना जेटली तलाक की कानूनी सुनवाई के सिलसिले में ऑस्ट्रिया में मौजूद हैं। इसी दौरान उन्होंने अपने दिवंगत बेटे की कब्र पर जाकर भावुक पल बिताए। कब्रिस्तान से उनका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसे उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है।
वीडियो में सेलिना बेहद भावुक नजर आ रही हैं और अपने बेटे की कब्र के पास रोती हुई दिखाई देती हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि तलाक की सुनवाई के लिए बीते दो हफ्ते उनके लिए बेहद कठिन और “ब्रूटल” रहे हैं।अपने पोस्ट में उन्होंने यह भी दावा किया कि कानूनी प्रक्रिया के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से मिलने या उन्हें घर लाने की अनुमति नहीं मिली। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने तीन बच्चों को देखने तक नहीं दिया गया, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद टूट गई हैं।
सेलिना ने अपने पोस्ट में केवल अपने दिवंगत बेटे शमशेर का जिक्र किया, जिसे उन्होंने इस कठिन समय में मिलने वाला एकमात्र बच्चा बताया। उनका यह भावनात्मक संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इस स्थिति पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।फिलहाल तलाक से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया ऑस्ट्रिया में जारी है और मामला अदालत के विचाराधीन है। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर उनके निजी जीवन की जटिलताओं को सामने ला दिया है। मनोरंजन जगत से जुड़े कई लोग और प्रशंसक सेलिना जेटली के समर्थन में सामने आ रहे हैं और उनके लिए इस कठिन समय में मजबूती की कामना कर रहे हैं।