×

बॉबी देओल का मजेदार जवाब का वीडियो वायरल, ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ को लेकर बोले— “ये कौन-सा शो है?”

 

फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इसी के प्रमोशन के चलते फिल्म की स्टार कास्ट लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। प्रमोशन के दौरान फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस आलिया भट्ट और शरवरी वाघ हाल ही में कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के प्रीमियर एपिसोड में नजर आईं।

बॉबी देओल का बयान हुआ वायरल

<a style="border: 0px; overflow: hidden" href=https://youtube.com/embed/pvFL70pF0HA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/pvFL70pF0HA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इसी बीच फिल्म के एक अन्य प्रमुख कलाकार बॉबी देओल से जब एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या वह भी आलिया और शरवरी की तरह इस शो में दिखाई देंगे, तो उन्होंने बेहद मजेदार और हैरान करने वाला जवाब दिया।

बॉबी देओल ने कहा, “ये कौन-सा शो है? मुझे तो इसके बारे में पता भी नहीं है।” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए बातचीत को आगे बढ़ाते हुए अगले सवाल का जवाब देना शुरू कर दिया। उनका यह बयान अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, और फैंस इस पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

‘अल्फा’ को लेकर बढ़ी चर्चा

गौरतलब है कि ‘अल्फा’ फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। फिल्म के प्रमोशन के तहत स्टारकास्ट विभिन्न इंटरव्यू और इवेंट्स में हिस्सा ले रही है, जिससे फिल्म लगातार चर्चा में बनी हुई है।हाल ही में ‘इंडियाज गॉट लेटेंट 2’ के पहले एपिसोड में भी आलिया भट्ट और शरवरी वाघ बतौर गेस्ट शामिल हुई थीं, जिससे शो को भी काफी सुर्खियां मिलीं।