×

Arjun Kapoor: कजिन बहन शनाया कपूर के डेब्यू पर पहली बार बोले अर्जुन कपूर

 

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता संजय कपूर के बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद फिल्ममेकर और डायरेक्टर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी थी। करण जौहर के प्रोडक्शन तले बनने वाली अगली फिल्म में शनाया कपूर बतौर लीड अभिनेत्री नजर आ सकती हैं। जिसका निर्देशक शशांक खेतान कर सकते हैं। शनाया कपूर के डेब्यू को लेकर अब अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अर्जुन कपूर ने कहा कि, वो पॉइंट देने में विश्वास नहीं रखते और मानते हैं कि हर किसी की अपनी यात्रा होती है और उन्हें लगता है कि सभी को अपनी चॉइस के अनुसार काम करना चाहिए। अर्जुन कपूर ने कहा कि, शनाया कपूर सही हाथ में है और उन्हें परिवार का समर्थन भी है। अर्जुन कपूर ने कहा कि वो चाहते हैं कि वो अपनी जर्नी को इंजॉय करें। अर्जुन कपूर ने ये भी कहा है कि वो शनाया कपूर के बतौर भाई की तरह हमेशा उनकी मदद करते रहेंगे। शनाया कपूर की डेब्यू ​फिल्म की शूटिंग अगले महीने यानी जुलाई में शुरू होने की खबरें सामने आ रही है। इसी बीच शनाया कपूर भी सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर और शनाया कपूर कजिन भाई बहन है। अगर हम बात करें अर्जुन कपूर के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले है। जिसमे भूत पुलिस जैसी शामिल है। इसके अलावा अर्जुन की पिछली रिलीज फिल्म सरदार का ग्रैंडसन है।

Alia Bhatt: कृति सेनन से पहले आलिया भट्ट बनने वाली थी राब्ता में सुशांत की हीरोइन

Milind Soman: मिलिंद सोमन की पत्नी अंकिता ने फैमिली प्लानिंग को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा

Raksha Bandhan: अक्षय कुमार की फिल्म रक्षा बंधन में हुई खूबसूरत हसीन की एंट्री